IPL 2023: “मेरी मां और दादी रोने लगे” नीलामी में करोड़ों में बिकने के बाद युवा खिलाड़ी ने बताया- कैसा है उनके घर का हाल

By Tanu Chaturvedi On December 26th, 2022
हैरी ब्रूक

टीम इंडिया के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी आईपीएल को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। फार्म में चल रहे विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में काफी महंगे खरीदे जाते हैं। ऐसे में कई खिलाड़ी अक्सर भावुक दिखते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है। इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक का।

खिलाड़ी को लेकर ऐसी रही टीमों के बीच टक्कर

इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर मिनी ऑक्शन के दौरान टीमों के बीच घमासान मच गया। उनके लिए सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने भी इस खिलाड़ी पर 5 करोड़ की बोली लगाई। बोली धीरे धीरे 10 करोड़ तक पहुंच गई। इसके बाद हैदराबाद की टीम और राजस्थान की टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनली हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।

इसके बाद हैरी ब्रूक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में हैरी ने बताया कि नीलामी के समय वह अपनी मां और दादी के साथ खाना खा रहे थे। बोलियां सुनते ही उनकी दादी खुशी के कारण रोने लगी। जियो सिनेमा द्वारा पोस्ट किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो को इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का वीडियो जियो सिनेमा ने पोस्ट किया। इसमें कैप्शन लिखा है – संभवतः आप सबसे क्यूट रिएक्शन आज सुनेंगें, हैरी ब्रूक की दादी मां का एक्सक्लूसिव रिएक्शन।

ऐसा रहा है हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड

हैरी ब्रूक इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। वह यार्कशर में रहते हैं। हैरी टीम इंग्लैंड के लिए दाएं हाथ के तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक टीम के लिए चार टेस्ट और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में तीन शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 480 रन दर्ज किए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में ही उनका एवरेड 80 का है। टी20 इंटरनेशनल में ब्रूक ने एक अर्धशतक की बदौलत कुल 372 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने ओवरऑल टी20 करियर में 99 मैचों में 2432 रन जोड़े हैं।

Tags: आईपीएल 2023, टीम इंग्लैंड, सनराइजर्स हैदराबाद, हैरी ब्रूक,
Exit mobile version