IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी के इस खास लिस्ट में ऋद्धिमान साहा हुए शामिल, आईपीएल 2023 में रच दिया एक नया इतिहास

By Sameeksha dixit On May 4th, 2023
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 44वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. बता दें की, ये मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के लिए यह मुकाबला खास रहा. ऋद्धिमान साहा इस मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे.

IPL 2023 में ऋद्धिमान साहा ने किया कमाल, एमएस धोनी की एलिट लिस्ट में अपनी दावेदारी ठोकी

मिली जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2023 (IPL 2023) का मुकाबला दिन पर दिन रोमांचक होता जा रहा है. अभी हाल ही में विराट और गौतम गंभीर के बीच तू=तू, मैं-मैं हो गई थी. जिसके बाद से दोनों की आलोचना हुई थी. हालाँकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ था. लेकिन अब आईपीएल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है.

दरअसल, विकेटकीपर के तौर पर ऋद्धिमान साहा अब आईपीएल में 100 शिकार करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. ऋद्धिमान साहा आईपीएल में 100 या इससे अधिक कैच लेने वाले एमएस धोनी (178) और दिनेश कार्तिक (169) के बाद तीसरे विकेटकीपर बने हैं.

साहा की हो रही तारीफ, फैन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें की, बीते मुकाबले में जब ऋद्धिमान साहा ने  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विकेट के पीछे 3 कैच पकड़कर ये खास रिकॉर्ड अपने नाम किया तब उनके फैन्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आये. उनके फैन्स कह रहे हैं की अब सहा दूसरे धोनी बन सकते हैं. इसके साथ अब साहा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है.

इसके साथ ये भी कहा जा रहा है की ऋद्धिमान साहा पर अब टीम इंडिया विकेट कीपिंग को लेकर पूरी तरह से भरोसा कर सकती है. आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अगर अभी तक पॉइंट टेबल की बात करे तो गुजरात नंबर वन पर बनी हुई है तो वही नंबर टू पर राजस्थान रॉयल्स है.

 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से आईपीएल के महंगे खिलाड़ी हैं बेन स्टोक्स, अपनी टीचर से ही कर ली थी शादी, बेहद खूबसूरत हैं उनकी पत्नी

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, ऋद्धिमान साहा, एम एस धोनी,
Exit mobile version