IPL 2023: मोहम्मद सिराज का पारा फिर से हुआ हाई, हाथापाई तक पहुंची बात, बीच-बचाव करने पहुंचे डेविड वॉर्नर

By Sameeksha dixit On May 7th, 2023
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल 2023 में खेले के 1 मई के मुकाबले का मंज़र अभी कोई  भूला नहीं था की वैसा ही एक और विवाद हो गया. जहां एक तरफ विराट और गंभीर की लड़ाई शांत ही हुई वही अब मोहम्मद सिराज मैदान पर झगड़ा करते हुए नज़र आए. BCCI पहले ही कोहली और गंभीर पर भारी जुर्माना ठोक चुकी थी. लेकिन अब बारी सिराज की है. आइए जानते हैं की आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में आखिर क्या हुआ.

IPL 2023 में फिर एक बार जेंटलमैन गेम हुआ बदनाम, सिराज ने खोया आपा

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में हमें विराट और गंभीर का दस साल पुराना झगड़ा लखनऊ के मैदान पर देखने को मिला था. लेकिन अब एक ऐसा ही घमासान हमें दिल्ली के होम ग्राउंड पर देखने को मिला है.  दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल (IPL 2023) के 50 वें मुकाबले में दिल्ली ने शानदार जीत हासिल की थी.

बता दें की, इस मुकाबले में सिराज का पारा हाई हो गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के शानदार गेंदबाज़  मोहम्मद सिराज की फिल साल्ट के साथ कहासुनी हो गई. जिसके बाद से उनकी इस कहासुनी का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

 पांचवें ओवर में दिल्ली के मैदान में जो हुआ वो इतिहास बन गया

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के गेंदबाज सिराज ने जब साल्ट को गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़कर बल्लेबाज के सिर के काफी ऊपर से निकल गई. साल्ट इसके बाद बल्ला हवा में घुमाते ही रह गए. काफी देर बाद अंपायर ने इस बाल वो वाइड डिक्लेअर कर दिया.

जैसे ही अंपायर ने अपना फैसला सुनाया वैसे ही सिराज गुस्से में साल्ट के पास पहुंचे और नाराजगी में कुछ कहने लगे. साल्ट ने अपनी तरफ से बाते रखी. जिसके बाद से दोनों गुस्सा बढ़ गया. आईपीएल (IPL 2023) में ऐसा झगड़ा दूसरी बार देखने को मिला है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन में अपने फैंस को दी सबसे बड़ी खुशखबरी, बताया कब लेंगे आईपीएल से संन्यास

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, आईपीएल 2023 . रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल,
Exit mobile version