आईपीएल 2023 को लेकर आ रही यह बड़ी अपडेट कर देगी आपको खुश, जडेजा से जुड़ी यह जानकारी मचा रही हैं तहलका, जानें पूरी जानकारी

आईपीएल 2023 को लेकर आ रही यह बड़ी अपडेट कर देगी आपको खुश, रविंद्र जडेजा से जुड़ी यह जानकारी मचा रही हैं तहलका, जानें पूरी जानकारी

आईपीएल 2023ः आईपीएल (IPL)  लीग अपने हर सीजन में मनोरंजन के साथ नई प्रतिभा भी हमें देता हैं। दर्शक हमेशा इसके एक सीजन के खत्म होने के बाद अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। आईपीएल 2022 का सफल सीजन इस बार भारत  में खेला गया। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS)  ने सभी टीम को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अब इस सीजन के बाद आईपीएल 2023 को लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। आइए आपको आईपीएल 2023 के आने वाले रोमांच का एक छोटा सा ट्रेलर देते हैं।

इस दिन से शुरू होगा आईपीएल 2023 का ऑक्शन और टूर्नामेंट

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए फैंस अभी से काफी ज्यादा उत्साहित हैं।  क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार अगले सीजन के लिए ऑक्शन इसी साल 2022 में दिंसबर के बीच में आयोजित किया जाएगा।  यह पिछले सीजन की तरह बड़ा ऑक्शन नहीं होगा। यह एक मिनी ऑक्शन होगा। डेट की तस्वीर थोड़ी साफ दिख रही हैं, लेकिन स्थान अभी निश्चित नही हैं। आईपीएल 2023 का टूर्नामेंट मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद हैं।

इस साल लीग को सफलापूर्वक भारत में आयोजित किया गया। लेकिन वह सिर्फ कुछ गिनु-चुने शहरों में आयोजित किया गया था। लेकिन बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) के अनुसार इस बार आईपीएल अपने पुराने वाले फॉर्मेट में होगा। हर टीमें अपने होम ग्रांऊड पर मैच खेल पाएगी।

95 करोड़ हुआ आईपीएल 2023 के लिए टोटल पर्स

हर टीम कम से कम 5 करोड़ के साथ नीलामी करना शुरू करेगी। क्योंकि इस बार ऑक्शन का पैसा 95 करोड़ हैं जो पिछले साल के मुकाबले 5 करोड़ ज्यादा हैं। यदि कोई फेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ट्रेड करती हैं या रिलीज करती हैं तो पर्स बैलेंस और भी ज्यादा हो सकता हैं।

रविंद्र जडेजा के ट्रेड की खबरों को सीएसके ने नकारा

आईपीएल 2022 के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के बीच अनबन की खबरे सामने आ रही हैं। क्योंकि खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया में टीम को लिए गए पोस्ट को हटा दिया था। जिसके बाद जडेजा के किसी दूसरे टीम के साथ जुड़ने की खबर और सीएसके से रिलीज करने की खबर सामने आ रही थी।

सीएसके को रविंद्र जडेजा के ट्रेड के लिए बाकी टीमों से प्रस्ताव आया था जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स भी एक थी। लेकिन सीएसके ने सारी खबरों को नकार दिया हैं। उनके अनुसार दुनिया के बेस्ट ऑलराऊंडर से अलग होने का टीम का कोई प्लान नहीं हैं।

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल समेत इन खिलाड़ियों के ट्रेड को नकारा

रविंद्र जडेजा के ट्रेड की खबरो के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के ट्रेड की खबरें भी सामने आ रही थी। लेकिन गुजरात टाइटेस ने भी इस खबर को नकार दिया हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल, राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA)  और साई किशोरे (SAI KISHORE) के ट्रेड की विनती मिली थी। लेकिन गुजरात टाइटंस ने सारी खबरों के नकार दिया हैं। आपको बता दें ट्रेड विंडो आईपीएल 2023 के ऑक्शन के एक हफ्ते पहले तक खुला रहेगा।