IPL 2023 Points Table: कोलकाता की जीत ने पॉइंट्स टेबल में अब कर दिया खेल, 9 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

IPL 2023, POINTS TABLE: कोलकाता की जीत ने पॉइंट्स टेबल में अब कर दिया खेल, 9 टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

IPL 2023 Points Table

IPL 2023 Points Table: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. हाल ही में, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियनस के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से मात दे दी है. ऐसे में अब पॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए आपको बताते है की पॉइंट टेबल के क्या हाल है.

IPL 2023 Points Table में आया बड़ा बदलाव, जानिए क्या हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक, जबसे मुंबई ने गुजरात को हराया है तबसे पॉइंट टेबल (IPL 2023 Points Table) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वैसे तो मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई की ख़राब परफॉरमेंस के लिए ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन अब मुंबई धीरे-धीरे शानदार प्रदर्शन कर रही है.

अगर पॉइंट टेबल के माने तो, मुंबई ने पॉइंट टेबल (IPL 2023 Points Table) में बढ़त हासिल की है. मुंबई इस वक़्त तीसरे नंबर पर आ गई है. बता दें की, इस वक़्त गुजरात नंबर वन पर लगातार बनी हुई है. वही चेन्नई कुछ दिनों के लिए चौथे नंबर पर आ गई थी लेकिन उसने दूसरे नंबर पर फिर से वापसी कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, ये हुआ हश्र

बता दें की, मुंबई और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच से पहले एमआई की टीम 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर थी वहीं राजस्थान तीसरे स्थान पर मौजूद थी. लेकिन जबसे मुंबई गुजरात के खिलाफ जीती है तबसे पॉइंट टेबल में उथल-पुथल मची हुई है. राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर से चौथे नंबर पर खिसक गई है. इसी के साथ बता दें की, लखनऊ लगातार टॉप 4 में बनी हुई थी. लेकिन अब लखनऊ टॉप 4 से बाहर हो गई. हाल ही में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गई थी जिसके बाद से वो आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, इस दिग्गज को मिला अब टीम मौका

Exit mobile version