आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का आयोजन केरल के कोच्चि में हो रहा है। इसके बाद से कौन सी टीम में कितना दमदार खिलाड़ी हैं, कौन सी टीम इस बार आईपीएल जीतेगी इस पर भी सबकी नजरें हैं। हम दो ऐसी फ्रेंचाइजी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी में ऐसे-ऐसे गेंदबाजों को शामिल किया है, जिनके नाम से ही बल्लेबाज खौफ खाते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन दो टीमों के बारे में जो इस साल आईपीएल जीत सकती हैं।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस ट्रॉफी के लिए दावेदारी ठोक सकती है। आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ और झाए रिचर्ड्सन जैसे दो खूंखार गेंदबाजों को खरीदा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस की यही रणनीति होगी कि जो गलतियां पिछले बार हुई उसे गलती से भी न दोहराया जाए।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉयड – रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली, कैमरन ग्रीन, जे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, मेहल वढेरा, राघव गोयल।
चेन्नई सुपर किंग्स
चार बार आईपीएल की खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी मिनी ऑक्शन के बाद काफी मजबूत दिख रही है। टीम अपने खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश कर सकते हैं। दीपक चाहर इस साल टीम में खेलेंगे, वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस साल खेलेंगे।
इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वॉयड कुछ ऐसी है – महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति और तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, भगत वर्मा, अजय जादव मंडल, काइल जैमिसन, निशांत सिंधू, शेख रशीद और अजिंक्या रहाणे।
