महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स से रवींद्र जडेजा के लिए आईपीएल 2023 से पहले भिड़े, कहा ये काम नहीं होना चाहिए

By Tanu Chaturvedi On November 4th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2023 अगले साल होना है। इसे लेकर टीम चेन्नई सुपर किंग्स फिर सुर्खियों में हैं। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल करने के लिए सीएसके की फ्रेंचाइजी से भिड़ गए हैं। वह जडेजा को टीम में ही रखना चाहते हैं।

क्यों बढ़ रहा है मामला

दरअसल, बीच में दोनों के बीच तकरार की खबरें आ रही हैं, ऐसे में जडेजा टीम से जा सकते हैं, इसको लेकर भी बातें हो रही थीं। पिछले आईपीएल में जडेजा के हाथ से कप्तानी छीन ली गई थी। चोट की वजह से मुंबई में जडेजा ने सीएसके का कैंप भी छोड़ दिया था। मामले ने तूल उस समय पकड़ा, जब स्टार ऑलराउंडर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएसके से संबंधित सभी पोस्ट हटा दिए थे, जिसके बाद से दोनों के बीच तकरार की खबरें बढ़ गई थीं।

जडेजा काफी लंबे समय से सीएसके मैनेजमेंट के संपर्क में नहीं हैं। चोट की वजह से जडेजा 2 मैच खेलने के बाद ही एशिया कप 2022 से भी बाहर हो गए थे। चोट के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा और उनकी जगह अक्षर पटेल को जगह मिली। जडेजा अब मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

क्यों फ्रेंचाइजी से भिड़े महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की फ्रेंचाइजी से भिड़ गए, लेकिन ऐसा क्यों हुआ। इसके पीछे कारण है कि धोनी जडेजा के ऑलराउंडर होने पर भरोसा करते हैं। वह चाहते हैं कि रवींद्र टीम में रहें। भरोसा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जा सकता है। वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और महेंद्र सिंह धोनी को लगता है कि कोई भी खिलाड़ी जडेजा की जगह नहीं ले सकता।

Tags: आईपीएल, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, सीएसके,
Exit mobile version