IPL 2023: आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला बहुत ही शानदार तरीके से खेला गया. ये मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया. इस मौके पर मैक्सवेल का प्रदर्शन देखकर सभी दर्शक स्टेडियम में खुशी से झूम उठे. बता दें की, मैच की शुरुवात RCB से हुई. पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 198 रन बनाए.
IPL 2023 में दिखा ऐसा छक्का, देखकर बजने लगी तालियां
बता दें की, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बेहद ही शानदार मैच हुआ था. वैसे तो इस मैच में आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल की पारी खेली है. आईपीएल (IPL 2023) में मैक्सवेल ने 8 धुआंधार चौके मारे और 4 तूफानी छक्के मारे. इन 4 छक्कों में एक छक्का ऐसा था जिसे देखकर फैंस झूम उठे.
कहा जा रहा है की उनके बल्ले से फिर कभी ऐसा छक्का नहीं देखा गया. बेहद ही शानदार छक्का था. इसको न सिर्फ मैक्सवेल बल्कि पूरे आईपीएल (IPL 2023) सीजन का ये सबसे खूबसूरत शॉट कहा जा रहा है. ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई के खिलाफ 33 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के लगाए. विराट के विकेट के बाद वो खेलने आए थे.
क्रिस जोर्डन की गेंद पर मैक्सवेल ने जड़ा था शानदार छक्का
मिली जानकारी के मुताबिक, मैक्सवेल ने क्रिस जोर्डन के बॉल पर छक्का जड़ा था. वो 11वां ओवर फेकने आए थे. आईपीएल (IPL 2023) में मुंबई का प्रदर्शन RCB से बेहतर चल रहा है. जहां एक तरफ RCB सातवें नंबर पर काबिज़ है और वही मुंबई तीसरे नंबर पर आ गई है. वही अगर टॉप 4 टीम की बात करें तो, नंबर वन गुजरात काबिज़ है. गुजरात इस सीजन भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बीते सीजन जीत का ताज गुजरात के सर ही सजा था. इस बार टक्कर काटे की है.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: Yuzvendra chahal ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, ब्रावो को टक्कर देकर निकले सबसे आगे

