आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसके लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में हो चुका है। IPL 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार आईपीएल कई सारे बदलाव के साथ शुरू होने जा रहा है। यही वजह है कि हर कोई इसके लिए उत्सुक हैं। इसको लेकर शेड्यूल जारी हुआ है।
1 जून को होगा फाइनल मुकाबला
IPL टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 25 मार्च से शुरु होगा। पहले मैच में आईपीएल 2022 की फाइनलिस्ट टीम गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। इस बार लीग में 74 मैच खेले जाएंगे। बताया गया कि IPL का फाइनल मुकाबला 1 जून को खेला जाएगा। पिछले बार की तरह इस बार भी 10 फ्रेंचाइजी इसमें हिस्सा लेंगी। कौन सी टीम कैसा परफॉर्मेंस देती है ये देखने लायक होगा।
जारी हुए IPL के नियम
IPL के शेड्यूल के साथ ही नियम भी लागू हो गए हैं। पहली बार अलग-अलग प्लेटफार्म पर आईपीएल के मैच नजर आएंगे। वहीं आईपीएल 2023 (IPL 2023) से इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया जाएगा।
आईपीएल इन खिलाड़ियों के लिए खास
यह साल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी साबित हो सकता है। वहीं सिकंदर रजा पाकिस्तानी मूल खिलाड़ी का आईपीएल 2023 में डेब्यू होगा।अमित मिश्रा और पीयूष चावला जैसे दिग्गज खिलाड़ी काफी समय के बाद IPL 2023 के साथ वापसी करेंगे। कैमरून ग्रीन, सैम करन और बेन स्टोक्स जैसे चोटिल खिलाड़ियों का हर किसी को इंतजार होगा।
अब तक इन टीमों ने जीते मैच
टीम इंडिया के फैंस के लिए आईपीएल भी बहुत खास होता है। इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में ट्रॉफी के लिए मुकाबला फिर होगा। इससे पहले के सीजन्स में जिन टीमों ने जीत हासिल की वो हैं- 2008 राजस्थान, 2009 चेन्नई, 2011 चेन्नई, 2012 कोलकाता, 2013 मुंबई, 2014 कोलकाता, 2015 मुंबई, 2016 हैदराबाद, 2017 मुंबई, 2018 चेन्नई, 2019 मुंबई, 2020 मुंबई, 2021 चेन्नई, 2022 गुजरात।
