IPL 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी रचने जा रहे हैं एक नया इतिहास, 41 साल के उम्र में किया सबसे बड़ा कारनामा

By Sameeksha dixit On May 28th, 2023
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल का फाइनल आज खेला जाएगा. सभी आईपीएल के 16 वें सीजन का बेसब्री से इंतज़ार था. आईपीएल का ये सीजन चेन्नई के लिए बेहद ही खास था. चेन्नई ने फाइनल तक अपनी जगह बना ली अब आगे देखना होगा की क्या फाइनल (IPL 2023) में भी वो अपने सर आईपीएल का ताज सजा पाती है. आज का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा. सभी को टॉस का भी बेसब्री से इंतज़ार है. आज के आईपीएल में धोनी एक ज़बरदस्त कारनामा करने वाले हैं.

IPL 2023 में चेन्नई के कप्तान रचेंगे इतिहास, करेंगे ये काम

न सिर्फ चेन्नई बल्कि पूरे देश की शान हैं धोनी. धोनी को देखने के लिए पूरा स्टेडियम पूरे साल येलो रहा है. वैसे तो बताया जा रहा है की धोनी का ये आखिरी मैच भी हो सकता है. कई खबरे ऐसी आई थी की धोनी अब इसके बाद कोई मैच नहीं खेलेंगे.

बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) का 16 वन सीजन चेन्नई के३ परिपेक्ष से बहुत ही खास रहा है. धोनी ने इस आईपीएल शानदार प्रदर्शन किया है. वैसे तो अब धोनी जैसे ही आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में मैदान में उतरेंगे. उनके नाम आईपीएल में 250 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड हो जाएगा.

धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद होंगे इतने लोग

धोनी का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है. उनको खेलते हुए देखने का आज भी लाखों लोगो का सपना है. धोनी को जनता से बहुत प्यार मिलता है. बता दें की, धोनी आईपीएल इतिहास में 250 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे. अगर बात की जाए की आज स्टेडियम में कप्तान धोनी को देखने के लिए कितनी भीड़ इकठ्ठा होने वाली है तो, इसका कोई अधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है की लाखों की भीड़ नज़र आएगी.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Hardik Pandya ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, बेंच पर बैठे बीत गया पूरा आईपीएल

Tags: आईपीएल, आईपीएल फाइनल, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,