IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई ने जगह बना ली है. चेन्नई ने इस बार ख़ास प्रदर्शन किया है. चेन्नई के कप्तान धोनी ने इस बार एक खास खिलाड़ी के परिवार से मुलाकात की है. बता दें की, आईपीएल का फाइनल (IPL 2023 Final) मैच 28 मई को खेला जाएगा. इसको लेकर फैंस में काफी उत्साह बना हुआ है. आईपीएल की ट्रॉफी इस बार फैंस फिर से चेन्नई के हांथों में देखना चाहते हैं.
IPL 2023 Final से पहले इस खिलाड़ी के परिवार में आई खुशी की लहर
आईपीएल (IPL 2023 Final) के फाइनल का इंतज़ार सभी को है. बता दें की, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना के लिए 25 मई बेहद ख़ास तारीख़ बन गई. इस दिन उन्होंने भावुक कर देने वाले पल का एहसास किया है. पथिराना ने इस बार बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है.
जब धोनी ने पथिराना के परिवार से मुलाकात की तब उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. बता दें की, धोनी से मिलने के बाद पथिराना की बहन विशुका ने सोशल मीडिया पर इन कभी ना भूलने वाले लम्हों की तस्वीरें साझा की.
विशुका की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, धोनी के साथ बिताए खास पल
कहा जाता है की कप्तान धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो ज्यादा किसी से फैमिलियर नहीं होते हैं. बता दें की, उनसे जब इस बार पथिराना की बहन विशुका मिलीं तब उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. विशुका ने कहा की,
“अब हमें यकीन है कि मल्ली सुरक्षित हाथों में है जब थला ने कहा आपको मतीशा के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है. वह हमेशा मेरे साथ है. ये पल मेरे सपने से भी परे थे.”
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Heinrich Klaasen ने आईपीएल 2023 में की छक्कों की बारिश, SRH के इस प्लेयर ने ठोका सीजन का 7वां शतक
