IPL 2022 सीजन के विनरों पर हुई धनवर्षा इस खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा धनराशि, जानें पूरी लिस्ट

By Twinkle Chaturvedi On May 30th, 2022
आईपीएल 2022 सीजन में जोस बटलर पर हुई धनवर्षा, कमाए लगभग 75 लाख

आईपीएल 2022 (IPL) के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने जोस बटलर, आईपीएल का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स  के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला गया। राजस्थान सिर्फ 130 रन बनाने में कामयाब रही। शुभमन गिल के 45 नाबाद रन, हार्दिक पंड्या के 34 और डेविड मिलर के 32 नाबाद रन से गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही 7 विकटों से यह मुकाबला और अपने पहले लीग के पहले आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं।

फाइनल के बाद पोस्ट मैच प्रजेटेशन सेरेमनी में सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्राइज मनी सौंपी गई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर ने सबसे ज्यादा पुरस्कार और प्राइज मनी अपने नाम किया।

आईपीएल 2022 सीजन में अवार्ड जीतने वालों की प्राइज मनी

इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्पीडस्टर उमरान मलिक को आईपीएल 2022 में शानदार बॉलिंग स्पेल के सिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। उमरान ने इस सीजन 14 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किया हैं। 10 लाख रूपए की प्राइज मनी उमरान को दी गई।

अनअकैडमी लेट्स क्रेक इट सिक्स

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर को मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवार्ड दिया गया। बटलर ने 16 मैचों में 863 रनों की पारी खेली हैं। जिसमें उन्होने 45 छक्के जड़े हैं। 10 लाख रूपए की प्राइज मनी मिली।

पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया। दिनेश कार्तिक को एक चमचमाती कार प्राइज के रूप में मिली।

ड्रीम-11 गेम चेंजर ऑफ द सीजन

जोस बटलर ने इस सीजन 863 रनों की पारी खेली हैं जिसमें 4 शतक शामिल हैं। उन्हें इस सीजन ड्रीम-11 गेंम चेंजर ऑफ द सीजन चुना गया। 10 लाख रूपए की धनराशि प्राप्त हुई।

पेटीएम फेयर प्ले अवार्ड ऑफ द सीजन

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों को पेटीएम फेयर प्ले अवार्ड ऑफ द सीजन चुना गया।

क्रैड पावर प्लेयर ऑफ द सीजन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर को पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए क्रैड पावर प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। 10 लाख रूपए की प्राइज मनी मिली।

स्विगी फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द सीजन

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी लॉकी फर्गुय्सन ने इस सीजन की सबसे फास्टेस्ट बॉल 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। जिसके लिए उनेहें फास्टेस्ट डिलिवरी ऑफ द सीजन चुना गया। 10 लाख रूपए प्राइज मनी प्राप्त हुई।

मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन

आईपीएल 2022 में मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन का खिताब जोस बटलर को मिला। बटलर ने 16 मैचों में 93 चौके जड़े हैं। बटलर को 10 लाख रूपए की प्राइज मनी प्राप्त हुई।

पर्पल कैप ऑफ द सीजन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने इस सीजन 16 मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं। जिसके लिए उन्हों पर्पल कैप ऑफ द सीजन चुना गया। 10 लाख रूपए की प्राइज मनी प्राप्त हुई।

ऑरेंज कैप ऑफ द सीजन

जोस बटलर ने इस सीजन 16 मैचों मे सबसे ज्यादा 863 रन अपने नाम किए हैं। इसके लिए बटलर को ऑरेंज कैप ऑफ द सीजन चुना गया। 10 लाख रूपए की धनराशि प्राप्त हुई।

कैच ऑफ द सीजन

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी इविन लुईस ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ शानदार कैच पकड़ा था। उनके उस कैच ने उन्हें कैच ऑफ द सीजन का खिताब दिला दिया। 10 लाख रूपए की राशि प्राप्त हुई।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

आईपीएल 2022 के टूर्नामेंट में अपने बल्ले से छाए हुए जोस बटलर को आईपीएल के 15वें सीजन का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 10 लाख रूपए की प्राइज मनी मिली।

आईपीएल 2022 विनर

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 की विनर बनी। प्राइज मनी के रूप में टीम को 20 करोड़ रूपए मिले हैं।

आईपीएल 2022 रनर-अप

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की रनर-अप रही। टीम को 12.5 करोड़ रूपए की प्राइज मनी प्राप्त हुई।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version