भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर की किडनी हुई फेल, पूरी तरह डायलिसिस पर गए, एसोसिएशन जुटा रहा है पैसे

By Shadab Ahmad On April 18th, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम

वर्ष 1993 में हीरो कप (HERO CUP) जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के विकेटकीपर बल्लेबाज की किडनी फेल हो गई है। वे पूरी तरह से डायलेसिस पर चले गए हैं। वे लगातार अपने जीवन में परेशानियों से जूझते रहे हैं। अब उनके किडनी ट्रांसप्लांट तक मामला पहुंच गया है। इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM)  की ओर से 1 टेस्ट मैच व 19 वनडे मुकाबले खेले हैं।

इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन इलाज के लिए जुटा रही है पैसे

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) में वर्ष 1993 में हीरों कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विजय यादव (VIJAY YADAV) शामिल हुए थे। इससे पहले भी उनका कार एक्सीडेंंट हो गया था, जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे।

काफी समय तक विजय यादव (VIJAY YADAV) हॉस्पिटल में ही रहे। इससे पूर्व में उनको दो बार हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है। अब उनकी किडनी ट्रांंसप्लांट की जरूरत पेश आ रही है। अब इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन (ICA) इनके लिए पैसे जुटा रहा है। बताया जा रहा कि किडनी का ट्रांसप्लांट कराया जाएगा।

रणजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम में बनाई थी जगह

विजय यादव (VIJAY YADAV) ने वर्ष 1991 में हरियाणा रणजी की ओर से खेलते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की थी। उन्होंने 24 कैच व 6 स्टंप किए थे। इसी के बाद वो भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) में शामिल किए गए थे लेकिन भारतीय  क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) में बहुत दिन तक नहीं खेल सके। हालांकि उन्होंने हरियाणा को रणजी ट्रॉफी दिला दी थी।

हरियाणा के लिए विजय यादव ने  में 89 प्रथमश्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 36.25 के औसत, 7 शतक और 23 अर्द्धशतकों से 3988 रन बनाए हैं। मैचों में विजय यादव ने 52 कैच पकड़े तो 33 खिलाड़ियों को स्टंप भी किए हैं। हालांंकि क्रिकेट जीवन के वो लगातार बीमरियों से जूझते रहे हैं। इसबार उनकी किडनी खराब होने बात सामने आई है।

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम,