UP के इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में मचाया धमाल, भारतीय टीम के चयनकर्ता को भी किया है प्रभावित

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का यह सीजन उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए काफी सुखद रहा है। इस बार आईपीएल में यूपी के कई खिलाड़ियों ने खूब धमाल मचाया है। इनके प्रदर्शन ने फैंस समेत पूर्व क्रिकेटरों व चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। अब इनका अलगा सफर भारतीय टीम तक पहुंचना है, लेकिन यह चयनकर्ताओं पर है कि किन खिलाड़यों को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में जगह मिल सकती है।
आज आपको हम इस लेख में बताने वाले हैं कि उत्तर प्रदेश के वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम तक का सफर कर सकते हैं।
1- रिंकू सिंह
उत्तर प्रदेश के रणजी टीम के कप्तान रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने आईपीएल 2022 के सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलते हुए 15 गेंद पर 40 रन की शानदार पारी खेली है। आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 21 रन के जवाब में उन्होंने पहली 4 गेंद पर 18 रन बना दिए लेकिन 5 वीं गेंद पर वो आउट हो गए,
जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 रन से मैच जीत गई। इससे पूर्व भी रिंकू सिंह का आईपीएल 2022 (IPL) के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस सीजन के 7 मैचों में 148 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
2- मोहसिन खान
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उत्तर प्रदेश के मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) सबको अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुख्य गेंदबाज बन गए हैं जबकि पिछले सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने उनको लिया था लेकिन वो डेब्यू नहीं कर सके थे।
मोहसिन खान ने अब तक इस सीजन में 8 मैच खेलकर 13 विकेट लिए हैं। सबसे खास बात यह है कि वो शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने के साथ रन रोकने में भी कामयाब रहे हैं। इसका फायदा अक्सर टीम को मिला है। इनके उम्दा प्रदर्शन के बाद इनको भारतीय टीम तक पहुंचने का रास्ता मिल गया है।
3- यश दयाल
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में डेब्यू करने वाले युवा प्रतिभावान क्रिकेटरों में यूपी के यश दयाल का भी नाम है। यह बायें हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। अपने डेब्यू मैच में ही 3 विकेट लेकर इस युवा गेंदबाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब तक यश दलाल 6 मैचों में 9 विकेट लेकर चुके हैं। यह गुजरात टाइटंस (GT) की जीत में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।
साथ ही गुजरात टाइटंस के नियमित गेंदबाद बन गए हैं। इस सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) ने उनको 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था जबकि इस युवा गेंदबाज की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। इस गेंदबाज ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। उम्मीद है यह गेंदबाज एक दिन भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होगा।
Tags: आईपीएल 2022, मोहसिन खान, यश दयाल, रिंकू सिंह,