IPL 2022: रवि शास्त्री आईपीएल में इस युवा बल्लेबाज की बैटिंग के हुए फैन, बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) आईपीएल (IPL) के 10 वें मैच में एक युवा खिलाड़ी के फैन हो गए हैं। उन्होंने टीवी पर दिए गए अपने एक इंटरव्यू में खिलाड़ी की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह क्रिकेट में दुनिया के टैलेंटेड खिलाड़ियों में एक है। आइए जानते हैं कौन है वो आईपीएल खिलाड़ी …..
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के विरूद्ध की थी शानदार बल्लेबाजी
दरअसल आईपीएल (IPL) का 10 वां मैच गुजरत टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया था। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) ने 14 रनों से दिल्ली कैपिटल्स (DC) को शिकस्त दे दी थी। मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से शुभमन गिल (SUBMAN GILL) ने शानदार बल्लेबाजी करते 46 गेंद पर 84 रन की शानदार पारी खेली थी।
इनके84 रनों की मदद से गुजरात टाइटंस (GT) ने 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 157 रन ही बना सकी थी। मैच जीतने के बाद सभी ने शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की बल्लेबाजी ने प्रशंसा की। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI)ने शुभमन गिल की खूब प्रशंसा की है।
शुभमन गिल का शॉर्ट-आर्म जैब काबिले तारीफ
पूर्व कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI)ने आईपीएल के 10 वें मैच के दौरान एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि
“वह प्योर टैलेंट हैं। दिल से कहूं तो वह मौजूदा समय में देश और दुनिया के सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में से एक हैं। एक बार जब वह मैदान में सेट हो जाते हैं तो उनके बल्ले से आसानी से रन निकलते हैं. उनके पास दम, टाइमिंग और ताकत है। सबसे अच्छी बात वह जमीनी शॉट अत्यधिक खेलते हैं। वह खेल के इसी प्रारूप के लिए बनें हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि
“उनका शॉट सिलेक्शन और स्ट्राइक रोटेट करते रहना बहुत बढ़िया है। उन्होंने बहुत कम डॉट बॉल खेली। इससे खुदपर और टीम पर दबाव कम होता है। वह शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। शॉर्ट-आर्म जैब, जो उन्होंने आज की पारी में लगाया, वह काबिले तारीफ है। आज की यह महत्वपूर्ण पारी उन्हें अगले मुकाबलों में भी फायदा पहुंचाएगी।”
Tags: आईपीएल 2022, रवि शास्त्री, शुभमन गिल,