IPL 2022, SRH vs MI: केन विलियमसन ने इन 4 खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो, इस खिलाड़ी को बताया अगला सुपरस्टार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 65वें मुक़ाबले में केन विलियमसन (Kane Williamson) की सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) का सामना रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के साथ हुआ। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने राहुल त्रिपाठी की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। अंत में हैदराबाद ने इस मैच को 3 रन से अपने नाम किया।
जीत के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन बोले

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को पॉइंट्स टेबल में कोई फ़ायदा तो नहीं हुआ है लेकिन टीम ने दो अंक जुटा कर प्लेऑफ की राह को जिन्दा कर रखा है। प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म कराने के लिए केन विलियमसन की हैदराबाद को अगला मुकाबला बड़े अंतर के साथ जीतना होगा। वहीं, मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान केन विलियमसन ने कहा,
“ कुछ मैचों से हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन आज वापसी कर हम ख़ुश हैं। आज हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। राहुल त्रिपाठी एक विशेष खिलाड़ी हैं। वह पिच पर आते हैं और मैच को विपक्षी टीम से दूर लेकर चले जाते हैं। वह इस प्रतियोगिता में ऐसा कई बार कर चुके हैं।”
युवा खिलाड़ियो पर बोले कप्तान केन विलियमसन

केन विलियमसन ने आगे मैच के बाद उमरान मालिक, प्रियम गर्ग और भुनेश्वर कुमार की जम कर तारीफ करते हुए कहा कि,
Tags: केन विलियमसन, मुंबई इंडियस, सनराइजर्स हैदराबाद,“ उमरान हमेशा तेज़ फेंकते हैं, जो हमारी टीम के लिए एक शस्त्र की तरह हैं। वह पल भर में मैच का रुख़ बदल सकते हैं, जैसा कि आज उन्होंने किया। प्रियम गर्ग को आज मौक़ा मिला और उन्होंने इसका पूरा फ़ायदा उठाया। भुवी इस टूर्नामेंट के सबसे ख़तरनाक डेथ बोलर्स में से एक हैं। टी20 में मेडन ओवर (19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने डाला था) फेंकना मैच जीतने के बराबर है।”
