IPL 2022, SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव, दिग्गज आएगा नजर

By Shadab Ahmad On April 11th, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 (IPL 2002) का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व गुजरात टाइटंंस (GT) के बीच सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में गुजरात टाइटंस (GT) जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी प्वाइंट्स टेबल में बढ़त बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। जानिए दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चुनौती

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत से पहले कमजोर टीमों में शुमार की जाने वाली गुजरात टाइटंस (GT) की टीम सीजन के आगाज धमाकेदार किया है। टीम ने अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) को हराया है। टीम अब तक अपने सभी मैच तीन मैच जीतते हुए पॉइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर विराजमान है। टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (SUBMAN GILL) पूरे फॉर्म में हैं।

उन्होंने पिछले 3 मैचों में 180 रन बनाए हैं। अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 59 गेंद पर 96 रन की पारी खेली है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को मैच जीतने के लिए शुभमन गिल (SUBMAN GILL) रोकना होगा। इसके अलावा टीम में राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIYA), कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA), डेविड मिलर (DAVID MILLER) भी फोकस करना होगा। गेंदबाजी की बाद की जाए तो टीम में  स्टार गेंदबाज मो. शमी (MOHAMMAD SHAMI), लॉकी फर्ग्यूसन व राशिद खान (RASHID KHAN) हैं जो किसी भी टीम पर अकेले भारी पड़ सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई को हराकर शानदार वापसी

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने शुरुआती 2 मैच गवां देने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार वापसी की है। शनिवार के मैच में अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) व राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने शानदार बल्लेबाजी की है। अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने शानदार 50 गेंद में 75 रन व राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने 15 गेंद में 39 रन की जिताऊ पारी खेली है। टीम अब उत्साह से लबरेज है।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बाद केन विलियमसन (KANE WILLIAMIASON), एडन मार्क्रम (AIDEN MARKARAM), निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN), वॉशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDER) जैसे अच्छे खिलाड़ी है। इस सभी खिलाड़ियों में काफी क्रिकेट है, बस मैदान पर इनका बल्ला बोला तो गुजरात टाइटंस (GT)  के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास भुनेश्वर कुमार (BHUNESHVAR KUMAR), उमरान मलिक (UMRAN MALIK) व टी नटराजन (T NATRAGEN) जैसी तिगड़ी किसी भी बल्लेबाज को प्वेलियन भेज सकती है।

यह है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन….

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांडया, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मो. शमी, दर्शन नलखंडे

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्काराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाॅशिंगटन सुंदर, भुनेश्वर कुमार, मार्को जेनसन,  उमरान मलिक, टी नटराजन

 

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version