IPL 2022: फाइनल मैच में शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास, इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

By Akash Ranjan On May 30th, 2022
IPL 2022: फाइनल मैच में शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास, इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

आईपीएल 2022 शुरु होने से पहले गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम ने ड्राफ्ट के रूप में शुभमन गिल (Shubman Gill) को अपने साथ जोड़ा था। गुजरात टीम का यह फैसला अब फ्रेंचाइजी का सबसे खास और महत्वपूर्ण फैसला बताया जा रहा है। लेकिन शुरूआत के ही पहले मैच में शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। ऐसे में टीम के फैसले पर सवाल उठे, लेकिन कहा जाता है कि न हर कोई अपने आगाज से नहीं, बल्कि अंजाम से जाना जाता है और ऐसा ही कुछ शुभमन गिल ने करके दिखाया है और आईपीएल में इतिहास रचा है।

फाइनल मैच में शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने आपको अंत से साबित कर दिया। आईपीएल 2022 में भले ही पहली पारी में उनका बल्ला नहीं चला। लेकिन, इसी सीजन के फाइनल मैच में वो टीम को जितना के लिए अंत तक जमे रहे और फ्रेंचाइजी को ट्रॉफी दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर एक शानगार गगनचुंबी छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।

आईपीएल के 15 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने छक्का लगाकर अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाई है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एकमात्र छक्के की बदौलत 45 रन की नाबाद पारी खेली। गिल की इसी पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस (GT) के हाथ से मैच नहीं छूटा।

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रहा गिल का नाम

इस मैच में शुभमन गिल ने 43 गेंदों में 3 चौके और एकमात्र छक्के की बदौलत 45 रन नाबाद बनाए। शुभमन गिल (Shubman Gill) की ये पारी थी, जिसके दम पर गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम मैच से कभी बाहर नहीं दिखी। गिल ने इस सीजन में 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 483 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। वे गुजरात के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने 487, गिल ने 483 और डेविड मिलर ने 481 रन बनाए।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल,
Exit mobile version