IPL 2022, CSK vs LSG: स्टीफन फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा, बताया धोनी या जडेजा में से किसने दिया शिवम दूबे को 19वां ओवर

By Shadab Ahmad On April 1st, 2022
CSK के शिवम दूबे के बचाव में उतरे कोच स्टीफन फ्लेमिंग, किया बहुत बड़ा खुलासा

गुरुवार को आईपीएल (IPL) के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेले गए मैच में लखनऊ की टीम ने रोमांचक जीत हासिल है। मैच में 19वें ओवर शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को ओवर दिए जाने से फैंस काफी नाराज हैं। वो सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि 19वां ओवर दिया किसने था और शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (STEPHEN FLEMING) ने अपने आलराउंडर का शिवम दूबे का बचाव किया है।

आखिरी दो ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को चाहिए थे 34 रन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विशाल 210 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की दरकार थी। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि यह संभव नहीं है। इसी दौरान 19 वें ओवर में गेंद टीम के आलराउंडर शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को दे दी गई। इस कमजोर ओवर का लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)की टीम के बल्लेबाज इवेन लुईस व आयूश बदोनी ने जमकर फायदा उठाया।

CSK के ओर से शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) के एक ओवर मे 25 रन चले गए। इससे पूरे मैच का रूख ही बदल गया। अंतिम ओवर की तीन गेंद शेष रहते ही लखनउ सुपर जायंट्स (LSG)की टीम मैच जीत गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY) को खूब ट्रोल किया। फैंस ने यहा तक कह डाला कि मैच लखनऊ नहीं जीती बल्कि शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY)ने जिता दिया।

 स्टीफन फ्लेमिंग ने बोले सबका था शिवम दूबे से ओवर कराने का फैसला

शिवम दूबे (SHIVAM DUBEY)के लगातार ट्रोल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग(STEPHEN FLEMING) ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि ओस के कारण हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि-

” मैदान पर ओस बहुत गिर रही थी। जिसके बाद स्पिन खिलाड़ियों के लिए ग्रिप बनाना बहुत मुश्किल हो गया था। इसलिए ऐसी कंडीशन पर प्रभाव छोड़ना आसान नहीं था। वैसे भी हमने उनसे एक ओवर कम ही करवाया था। हमे बीच में ये ओवर निकालना था। हम इस सोच एक साथ आगे बढ़ रहे थे कि अंतिम ओवर के लिए ज्यादा रन बचे जोकि हमारे लिए पर्याप्त हो, हम किसी से तो ये ओवर करवाएंगे”।
” मैदान पर ये फैसला किया गया कि गेंद किसी और को नही शिवम दुबे को दी जाएगी। ये निर्णय बिल्कुल सही था। हमने युवाओं को आजमाया। देशपांडे कुछ मैच खेल चुके है। मुकेश का ये पहला मैच था। लेकिन सही बात ये थी कि को मैं ईमानदारी से बता रहा हूं कि आउटफिट बहुत गीली थी”।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स, स्टीफन फ्लेमिंग,
Exit mobile version