IPL 2022: विराट कोहली की कप्तानी पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, बताया क्यों फाफ डू प्लेसिस हैं उनसे बेहतर

By Twinkle Chaturvedi On May 25th, 2022
IPL 2022: विराट कोहली की कप्तानी पर वीरेंद्र सहवाग ने कसा तंज, बताया क्यों फाफ डू प्लेसिस हैं उनसे बेहतर

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ा बयान दिया हैं। आईपीएल एलिमिनेटर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALENGERS BANGALORE) और लखनऊ सुपर जाइंट्स  के बीच आज 25 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी।

2-3 मैच के प्रदर्शन के बाद कोहली खिलाड़ियों को छोड़ देते थे- वीरेंद्र सहवाग

क्रिकबज के साथ बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि विराट कोहली टीम में स्थिरता नहीं रखते थे। फाफ डु प्लेसिस ने आरसीबी के टीम में स्थिरता बनाकर रखी हैं।

‘संजय बांगर के मुख्य कोच और नए कप्तान के रूप में आने से आरसीबी की सोच बदल गई है। हमने देखा है कि विराट कोहली कैसे सोचते थे क्योंकि वह 2-3 मैचों में कोई प्रदर्शन नहीं करने के बाद एक खिलाड़ी को छोड़ देते थे। लेकिन बांगर और डु प्लेसिस ने पूरे समय टीम को लगभग स्थिर रखा है। अनुज रावत के लिए पाटीदार को छोड़कर, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने खराब प्रदर्शन के कारण कोई बदलाव किया है।”

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंसं के खिलाफ 8 विकटों से जीता था। इस मैच में विराट कोहली ने अपना शानदार फॉर्म दिखाते हुए 73 रनों की पारी खेली थी। लेकिम आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली कैपिटल्स की हार पर निर्भर करता था। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को लीग चरण के आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। जिससे आरसीबी अच्छे किस्मत के चलते प्लेऑफ में पहुंच गयी।

कोई भारतीय कप्तान होता तो कोहली उस पर दबाव बनाते

वीरेंद्र सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा कि-

“अगर कोई भारतीय खिलाड़ी कप्तान होता और विराट कोहली ने उन्हें कुछ सलाह दी होती तो शायद उन्हें दबाव में इसे स्वीकार करना पड़ता। तो डु प्लेसिस के कप्तान के रूप में यह बदल गया है। संजय बांगर ने कोहली के साथ भी काम किया है और वह उनसे इस बारे में बातचीत कर सकते हैं, हालांकि वह सलाह देते हैं, टीम कुछ और करना चाहती है।”

आरसीबी ने पिछले लगातार दो साल से प्लेऑफ में जगह बनाई हैं लेकिन वो इसे जीत नहीं पाई है। इस पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि-

“आरसीबी एलिमिनेटर में बुरी तरह से नहीं खेलता है। वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं लेकिन विपक्ष का आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाता है जब उन्हें पता चलता है कि वे उन्हें खेल रहे हैं”

Tags: आईपीएल 2022, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग,
Exit mobile version