IPL 2022, RR vs SRH: केन विलियमसन ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ दिया हार का ठीकरा, बताया कहाँ पर हाथ से फिसल गया मैच

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 5वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और केन विलियमसन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने थी. पहले बल्लेबाजी करके राजस्थान ने 20 ओवर में 210 रन बनाया. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम नहीं कर पाई और 61 रनों से मैच हार गई. सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने इन खिलाड़ियो पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है.
केन विलियमसन ने बताई हार की सबसे बड़ी वजह

IPL 2022 RR vs SRH KANE WILLIAMSON LOSE
एमसीए के इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम ने तीनों विभाग में बेहद खराब खेल का प्रदर्शन किया. जिसके बारें में खुद कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” हमने गेंद से शानदार शुरुआत की, हमारे पास मौके थे. अब तक के सभी खेलों में नई गेंद से कुछ स्विंग और सहायता मिली है. आप कुछ पैठ बनाना चाहते हैं, हमें बहुत संभावना दिख रही थी लेकिन दुर्भाग्य से इस खेल में कुछ अच्छे मार्जिन हमारे रास्ते में नहीं आए. यह बहुत अच्छी पिच थी, राजस्थान ने बहुत अच्छा खेला. हमारे लिए, एक टीम के रूप में अभी भी कई चीजों को छूना और सुधारना है.”
विलियमसन ने कहा कि-
” आपको अपने आत्मविश्वास को ऊपर रखना है और अगले मैच पर जाना है. यह (नो बॉल) हमारे लिए कोई आम बात नहीं है, यह कई मायनों में आश्चर्य की बात थी और हम निश्चित रूप से आगे बढ़ते हुए ऐसा नहीं करना चाहते. जब आप नो बॉल पर विकेट लेते हैं तो यह कभी अच्छा नहीं होता. हमारे लिए उन क्षेत्रों को देखना महत्वपूर्ण है जहां हम सुधार कर सकते हैं.”
उमरान मलिक की केन विलियमसन ने की जमकर तारीफ

IPL 2022 RR vs SRH KANE WILLIAMSON LOSE
हार के बाद भी अपने तेज गेंदबाज उमरान मलिक (UMRAN MALIK) की कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने जमकर तारीफ करते हुए कहा कि-
” (उमरान मलिक पर) अविश्वसनीय रूप से रोमांचक, उसके पास वह अच्छी गति है, उम्मीद है कि वो एक क्रिकेटर के रूप में विकसित होता रहेगा. वो युवा है, उसे पिछले साल कुछ अनुभव मिला जो वास्तव में मूल्यवान था और मुझे यकीन है कि वह आगे भी बेहतर होता रहेगा.”
उन्होंने आगे कहा कि-
Tags: उमरान मलिक, केन विलियमसन, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद,” हमारे लिए एक टीम के रूप में और एक युवा टीम के रूप में, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम पूरे समय लगे रहें, जो हम निष्पादित करने की कोशिश कर रहे हैं उस पर अच्छा और स्पष्ट रहें. बल्ले के साथ, यह कठिन था, गेंद जल्दी चली गई, हमें उस पर नेविगेट करने की जरूरत थी और साथ ही हम कर सकते थे. आज हमारा दिन नहीं था.”
