IPL 2022, RR vs GT: संजू सैमसन की इन 2 बड़ी गलतियो के कारण हारी राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस ने 37 रनों से जीता

By Aditya tiwari On April 15th, 2022
संजू सैमसन

आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 24वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जहाँ पर गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) नहीं कर पायी और 37 रनों से मैच हार गयी.

गुजरात टाइटंस ने दिया था 193 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (MATTHEW WADE) ने 12 रन बनाए तो वहीं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने भी मात्र 13 रन ही जोड़े. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर भी सिर्फ 2 रन ही जोड़ कर पवेलियन लौट गए. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 गेंदो में ही 87 रन बनाए.

अभिनव मनोहर ने इस दौरान आक्रामक अंदाज में 43 रन जोड़े. जबकि डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने भी अंत में 14 गेंदे खेल कर 31 रन बनाए. जिसके कारण गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के लिए कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL)और रियान पराग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. डेथ ओवरों में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजो ने खराब प्रदर्शन किया.

संजू सैमसन की गलती से हारी राजस्थान रॉयल्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए देवदत्त पडिक्कल अपना खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने मात्र 24 गेंदो में ही 54 रनों की शानदार पारी खेली है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन ने जहाँ 8 रन तो वहीं संजू सैमसन ने सिर्फ 11 रन ही बनाए. रसी वन डर डूसेन ने भी सिर्फ 6 रन ही जोड़े.

वहीं लय में चल रहे शिमरॉन हेटमायर ने 29 रन बनाए. रियान पराग (RIYAN PARAG) ने अंत में 18 रन बनाए. जिसके बाद भी उनकी टीम मैच को 37 रनों से हार गयी. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने पहले तो रन आउट की गलती की तो वहीं अश्विन को पहले भी भेजा. जो गलती टीम को भारी पड़ी और आरआर ने मैच गंवा दिया. यश दयाल (YASH DAYAL) और लॉकी फर्गुसन ने क्रमश: 3-2 विकेट अपने नाम किया.

Tags: गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन, हार्दिक पांडया,