IPL 2022, RR vs GT: संजू सैमसन ने क्वालीफायर मैच में टॉस पर आते ही अपने नाम किया ये अनचाहा रिकॉर्ड, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

By Akash Ranjan On May 24th, 2022
IPL 2022, RR vs GT: संजू सैमसन ने क्वालीफायर मैच में टॉस पर आते ही अपने नाम किया ये अनचाहा रिकॉर्ड, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) इस सीजन 15 में से यह 13वां टॉस हारे हैं। इसके साथ ही संजू के नाम आईपीएल इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

15 मैचों में सिर्फ 2 बार टॉस जीता है संजू ने

क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों को अपनी टैलेंट के साथ ही अपनी किस्मत पर ही निर्भर होना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण किसी भी मैच की शुरुआत से होने वाला टॉस है। किसी भी कप्तान के लिए टॉस को अपने नाम करने के बाद खेल को अपने तरीके से चलाने का मौका मिलता है। लेकिन आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को सौभाग्य 15 मैचों में सिर्फ 2 बार हासिल हुआ है।

संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में 13 बार गंवाया टॉस

संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स भले ही आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान की टीम बनकर प्लेऑफ़ में प्रवेश करने में कामयाब हुई है। लेकिन टीम के कप्तान संजू सैमसन की किस्मत टॉस जीतने के मामले में बिल्कुल उनसे रूठी हुई नजर आई है। मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीजन का सबसे महत्वपूर्ण मैच क्वालीफायर-1 खेलने उतरे संजू सैमसन (Sanju Samson) इस मैच में भी टॉस हार चुके हैं। इसके साथ ही संजू इस साल 15 मैचों में से 13 मैचों में टॉस हारने वाले इकलौते कप्तान बन गए हैं।

एमएस धोनी से भी ज्यादा बदकिस्मत निकले संजू सैमसन

आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में सर्वाधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जोकि उन्होंने साल 2012 में यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक टॉस हारने का अनचाहा रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम हो गया है। संजू आईपीएल 2022 में अब तक मैचों में 13 टॉस हार चुके हैं जबकि धोनी 2012 में 12 टॉस हारे थे। उनके अलावा धोनी ने 2008 में भी 11 टॉस गंवाए थे। वहीं, विराट कोहली 2013 में 11 टॉस हारे थे।

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान

13* – 2022 में संजू सैमसन
12 – 2012 में एमएस धोनी
11 – 2008 में एमएस धोनी
11 – 2013 में विराट कोहली

Tags: गुजरात टाइटंस, महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान रायॅल्स, संजू सैमसन,