IPL 2022, RR vs GT: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेगी मैच, दिग्गज होगा टीम से बाहर

आईपीएल (IPL) को 24वां मैच गुरुवार को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में शुभमन गिल (SUBMAN GILL) व जोस बटलर (JOS BATTLER) की बल्लेबाजी से दोनों टीमों की जीत-हार तय होगी तो मैच में राशिद खान (RASHID KHAN) व युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHHAL) की फिरकी का जलवा देखने को मिल सकता है। मैच में राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज कर पॉइंटस टेबल के टॉप पर बने रहने के लिए पूरा जोर लगाएगी।
जोस बटलर की बल्लेबाजी पर तय होगी राजस्थान रॉयल्स की जीत
राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER) पूरी तरह से फॉर्म में है। वो 4 मैचों में 218 रन का योगदान कर चुके हैं। पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं बोला था, वो आवेश खान (AVESH KHAN) की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। हालांकि राजस्थान राॅयल्स (RR) यह मैच जीत गई थी।
अब गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अगर उनकी बल्ला बोला तो राजस्थान राॅयल्स (RR) बड़े लक्ष्य का पीछा करने या बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होगा। इसके अलावा टीम के देवदत्त पडिक्कल, कप्तान संजू सैमसन, रियान परॉग, शिमरॉन हेटमॉयर और रसी वन डर डुसेन को मैदान पर रुक कर तेजी से रन बटोरना होगा। इसके अलावा गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, कुलदीप सेन व ट्रेंट बोल्ट पर रन रोकने के साथ विकेट निकालने की जिम्मेदारी होगी।
शुभमन गिल को खेलनी होगी फिर से बड़ी पारी
गुजरात टाइटंस (GT) की अब परीक्षा का दौर शुरू हो गया है। अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुजरात टाइटंस (GT) को सिर्फ मैच नहीं नहीं हाराया बल्कि क्रिकेट के हर क्षेत्र में परास्त किया है। ऐसे में गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (SUBMAN GILL) की बल्लेबाजी पर टीम का पूरा दारोमदार होगा। शुभमन गिल (SUBMAN GILL) को शुरुआती मैचों की तरह धमाकेदार बड़ी पारी खेलनी होगी।
टीम के जीत के लिए सलामी मैथ्यू वेड (MATTHEW WADE) को शुरुआती ओवर में रुककर तेजी से रन बटोरना होगा। अभी तक यह 4 मैचों में कुछ विशेष नहीं कर सकें हैं। इन्होंने 14 की औसत से मात्र 56 रन बनाए हैं। इसके अलावा साईं सुदर्शन, कप्तान हार्दिक पांडया, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर व राहुल तेवतिया को शानदार बैटिंग कर टीम के लिए योगदान करना होगा। गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, मो शमी व राशिद खान को शुरुआती ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी।
यह है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन…
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांडया, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, मो शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, राशिद खान, दर्शन नलखंडे
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, जोस बटलर, देवदत्त पडक्किल, रियान पराग, शिमरान हेटमेयर, रविचंद्र अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, वान डेर डूसेन, कुलदीप सेन, प्रसिद्धि कृष्णा
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स,