IPL 2022, RR vs GT: मैन ऑफ द मैच डेविड मिलर ने अपनी रणनीति का किया बड़ा खुलासा, ऑफ़ स्टंप के बाहर छक्का जड़ने का भी बताया कारण

By Akash Ranjan On May 25th, 2022
IPL 2022, RR vs GT: मैन ऑफ द मैच डेविड मिलर ने अपनी रणनीति का किया बड़ा खुलासा, ऑफ़ स्टंप के बाहर छक्का जड़ने का भी बताया कारण

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का पहला क्वालीफायर मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 188 रन बनाए थे। जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 7 विकेट से करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। डेविड मिलर की तूफानी पारी की वज़ह से उहने मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।

डेविड मिलर के तूफ़ान से उड़ी राजस्थान की टीम

डेविड मिलर ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन अंत तूफानी किया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 106 रनों की साझेदारी की, और टीम को जीत दिलाई। डेविड मिलर ने 38 गेंदों में नॉट आउट 68 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके जड़े। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों में नॉट आउट 40 रन बनाए। पांड्या ने अपनी पारी में 5 चौके जड़े।

मैन ऑफ़ द मैच बने डेविड मिलर

मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद डेविड मिलर (David Miller) ने बताया कि इस साल उन्हें खेलने का मौका दिया गया। वो अपने खेल को अब अच्छे से समझने लगे हैं। अब टीम को चार दिन के लिए आराम करने का मौका मिलेगा। होटल जाकर टीम जश्न मनाएगी। उन्होंने कहा कि,

”इस साल मुझे खेलने के मौक़े मिले है। साथ ही मुझे एक स्पष्ट भूमिका दी गई। मैं लंबे समय से खेल रहा हूं और अब मैं अपने खेल को और बेहतर अंदाज़ से समझने लगा हूं। मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूँ। प्रेशर वाले गेम में आप अपनी रणनीति से भटक जाते हैं लेकिन मैं मैं सब कुछ एक साथ गेमप्लान के करीब रखने की कोशिश कर रहा हूं।”

मैच के बाद डेविड मिलर (David Miller) ने आगे कहा कि,

”ऑफ़ साइड में मेरे खेल की आलोचना होती है इसलिए मैंने ऑफ़ स्टंप के बाहर हटकर उस दिशा में छक्का लगाने का प्रयास किया। इसके बाद मैं सिर्फ़ गेंद को मैदान के बाहर भेजना चाहता था।”

डेविड मिलर (David Miller) ने आगे कहा कि,

”आईपीएल में आप नई टीमों के लिए खेलते हैं और आपको नए खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौक़ा मिलता हैं। पहली जीत के बाद हमारे लिए सब कुछ सही होता चला गया। आप जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करना होगा, बहुत आगे नहीं सोच सकते। पारी को फ़िनिश करते समय आप ज़्यादा सोच विचार किए बिना गेंद पर प्रहार करते हैं। आपको केवल मौक़े का लाभ उठाना होता हैं। हमें चार दिन आराम करने को मिलेगा। अभी बस की यात्रा के बाद हम होटल जाकर जीत का जश्न मनाएंगे।”

Tags: गुजरात टाइटंस, डेविड मिलर, राजस्थान रॉयल्स,
Exit mobile version