IPL 2022: ‘ओए बच्चा है बच्चे की तरह रह’, रियान पराग ने हर्षल पटेल और सिराज के साथ हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

By Akash Ranjan On June 6th, 2022
IPL 2022: 'ओए बच्चा है बच्चे की तरह रह', रियान पराग ने हर्षल पटेल और सिराज के साथ हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बने। वहीं दूसरी ओर रियान पराग और आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) के विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी। जिस पर रियान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने बताया कि इस विवाद के पीछे की वजह क्या थी।

रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच हुआ था विवाद

आईपीएल 2022 के सबसे बड़े विवादों में एक था रियाग पराग (Riyan Parag) के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों की मैदान पर कहासुनी। सीजन के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने थी फाफ डु प्लेसिस की आरसीबी। रियान पराग ने मुश्किल परिस्थिति में आकर राजस्थान के लिए 56 रनों की पारी खेली। टीम की पारी समाप्त होने के बाद रियान बैंगलोर के मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) से भिड़ गए थे।

यह विवाद RCB vs RR के बीच 26 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था। राजस्थान की पारी खत्म होने के बाद रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच विवाद देखने को मिला था। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान काफी नोकझोंक भी देखने को मिली थी।

रियाग पराग ने बताई झगड़े के पीछे की कहानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricFit | Cricket News Update (@cricfit)

रियान पराग ने हर्षल और सिराज से हुए विवाद के पीछे की कहानी बताई है। लाइव स्ट्रीमिंग पर बोलते हुए 20 साल के रियान ने कहा,

“हर्षल पटेल ने पिछले साल 2021 में जब हम आरसीबी के साथ मुंबई में खेल रहे थे तब उसने मुझे आउट किया। मैं चुपचाप वापस जा रहा था फिर उसने मुझे हाथ से ऐसा इशारा किया कि चल निकल। वो मैंने तब नहीं देखा, मैंने होटल जाकर देखा। वो मेरे दिमाग में रह गया।

मैंने मैं भी जब उसे लास्ट ओवर में मारा तो मैंने मैं मुंह से कुछ नहीं बोला। मैंने भी हाथ से इशारा किया। न मैंने मुंह से कुछ बोला, न मैंने उसे गाली दी। बाद में मुझे हर्षल ने नहीं, सिराज ने बुलाया ओ, ओह..इधर आ। बच्चा है बच्चे की तरह रह।”

Tags: मोहम्मद सिराज, रियान पराग, हर्षल पटेल,