IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-2 का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 14 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया हैं। राजस्थान रॉयल्स 7 विकटों से गुजरात टाइटंस (GT) से क्वालिफायर-1 हार गयी थी।
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच पिच रिपोर्ट
आईपीएल 2022 सीजन के लीग चरण के सभी मुकाबले महाराष्ट्र के चार अलग-अलग स्टेडियम में खेले गए थे। क्वालिफायर-2 और फाइनल मैच दोनो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीजन इस मैदान में एक भी मैच नहीं खेले गए है इसलिए इस सीजन के संदर्भ में कोई भी रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं। नरेंद्र मोदी की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।
टी-20 मैचों में इस पिच का पहली पारी का औसत स्कोर 174 हैं और दूसरी पारी में 166 हैं। टी-20 मैच में इस पिच की रिकॉर्ड की बात करे तो 6 मैचे खेले गए है जिनमें पहली बैटिंग करते हुए 3 बार और दूसरी पारी में चेस करते हुए 3 बार टीमें जीती हैं। आईपीएल के यहांं 16 मैच खेले गए हैं जिनमें पहली बैटिंग करते हुए 8 बार और चेस करते हुए 8 बार टीमें जीती हैं।
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ऑबेड मैकॉय।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, माहिपाल लोमरोर, शाहबाज़ अहमद, रजत पाटिदार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज़, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा।
Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, फाफ डु प्लेसिस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली, संजू सैमसन,