IPL 2022: राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा, पहले भी रहा है टीम का हिस्सा

By Shadab Ahmad On April 5th, 2022
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन के लिए एक नए खिलाड़ी से करार 20 लाख रुपए में करार किया है। नए खिलाड़ी लवनीथ सिसोदिया (LAVNITH SISODIYA) पूरे सीजन में आईपीएल (IPL) नहीं खेल सकेंगे। ऐसा लवनीथ सिसोदिया (LAVNITH SISODIYA) के चोट लगने के कारण हुआ है। अब इनके जगह पर फ्रेंचाइजी ने एक नए खिलाड़ी से करार किया है। जानिए कौन है वह खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने किया नया करार

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अब तक अपने दो मुकाबले खेले हैं। पंंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) ने 200 से अधिक का स्कोर बनाने के बाद भी हार गई थी जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को हरा कर दो प्वाइंट बनाया है।

अब अगला मुकाबला राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। इस बीच टीम में 25 सदस्यीय टीम का एक सदस्य लवनीथ सिसोदिया (LAVNITH SISODIYA) चोट की वजह से अपना नाम वापस ले लिया है। फ्रेंचाइजी ने अब इनके स्थान पर एक नए खिलाड़ी का चयन कर लिया है। यह पहले भी आरसीबी (RCB) का हिस्सा रह चुके हैं।

रजत पाटीदार होंगे रॉयल चैलेंजर्स के नए खिलाड़ी

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फ्रेंचाइजी ने रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) से करार किया है। यह 20 लाख रुपए में हुआ है। रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) इससे पहले भी आरसीबी (RCB) का हिस्सा रहे हैं। रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने अब तक टी 20 क्रिकेट में सिर्फ 31 मैच खेले हैं। इसमें 861 रन 5 अर्द्धशतक की मदद से बनाया है।

यह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश (MP) का प्रतिनिधत्व करते हैं। यह पहले भी चार बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB ) की ओर से खेल चुके हैं। दूसरी ओर अब आरसीबी (RCB) का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से है। राजस्थान रॉयल्स (RR) अब तक अपने दोनों मैच जीत कर प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अपनी पूरी प्रतिभा का प्रयोग करते हुए खेलना होगा।

Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version