IPL 2022 Qualifier2, RCB vs RR: फाइनल में प्रवेश करने के लिए इस युवा खिलाड़ी को मौका देगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-2 का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 14 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया हैं। राजस्थान रॉयल्स 7 विकटों से गुजरात टाइटंस (GT) से क्वालिफायर-1 हार गयी थी।
इस 1 बदलाव के साथ नज़र आ सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
अनुज रावत (ANUJ RAWAT) जो आरसीबी के शुरूआती मुकाबलों में खेलते नजर आए थे। लेकिन कुछ मैचों से उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही हैं। क्वालिफयर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के खिलाफ माहिपाल लोमरोर (MAHIPAL LOMROR) की जगह अनुज रावत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं। बाकी आरसीबी की टीम लय में हैं तो कुछ भी बदलाव करने की जरूरत नहीं हैं।
क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। मिडिल ऑर्डर को ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटिदार, माहिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक और शाहबाज़ अहमद अपने विस्फोटक बल्ले से संभालते दिखेंगे। आरसीबी जोश हेजलवुड, मोहम्म्द सिराज, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा के गेंदबाजी क्रम के साथ ही नज़र आएगी। मिडिल ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज़ अहमद अपने गेंद से कमाल दिखाते दिखेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, शाहबाज़ अहमद, रजत पाटिदार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज़, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा।
Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, फाफ डु प्लेसिस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, संजू सैमसन,