आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 19 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस पहले ही 20 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंको के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आरसीबी का रन रेट इस वक्त -0.323 हैं अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनानी है तो गुजरात के खिलाफ बड़े रन के अंतर से यह मैच आरसीबी को जीतना होगा।
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला 19 मई 2022 वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। weather.com के अनुसार मैच के दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस 72% आर्द्रता के साथ रहने की उम्मीद है और 11 किमी/घंटा के साथ हवाएं चलेंगी। खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात के वक्त ड्यू फैक्टर मैच में अहम रोल निभाएगा इसलिए जो भी टीम टॉस जीते उन्हें गेंदबाजी ही चुननी चाहिए।
आरसीबी अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स से 54 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 7 विकटों जीत कर आ रही है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा है इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुजरात टाइटंस काफी मजबूत दिखाई देती हैं।
आरसीबी और गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, शेफरन रदरफोर्ड, मोहम्मद सिराज।
गुजरात टाइटंस- रिध्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सांई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, सांई किशोरे, अलजारी जोसैफ, प्रदीप सांगवान, मोहम्मद शमी।
