IPL 2022, GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बहुत बड़ा बदलाव, ये खिलाड़ी होगा टीम से बाहर

आईपीएल (IPL) का 43वां मैच गुजरात टाइटंस व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (GT VS RCB) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए पूरे दमखम से मैच को जीतना होगा। इसके लिए टीम के बल्लेबाजों को पिछले दो मैचों की हार को छोड़कर नए उत्साह के साथ अपने कौशल को प्रदर्शित करना होगा।
विराट कोहली व ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी तय करेगी जीत का आधार
आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम के इंटरनेशल क्रिकेट के कई बड़े सितारे हैं। इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक है। कारण यह है कि टीम के सभी स्टार खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का बल्ला खामोश है। वो अब तक पिछले 9 मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। यही हाल ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) का है। एक अर्द्धशतकीय पारी हो छोड़ दिया जाए तो वो भी कुछ खास अब तक नहीं कर सके हैं।
टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) कुछ कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी से आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कुछ होने वाला नहीं है। शुरुआती मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) व शहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMAD) भी पिछले 2 मैचों में कुछ बड़ा करते नहीं दिख रहे हैं। टीम के युवा बल्लेबाज सयुश प्रभुदेसाई भी एक मैच के बाद कुछ नहीं कर कर पा रहे हैं। मैच में रजत पाटीदार के स्थान पर अनुज रावत (ANUJ RAWAT) की वापसी हो सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की गेंदबाजों को करनी होगी शुरुआती स्पेल में अच्छी गेंदबाजी
वैसे तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम के पास अच्छी गेंदबाजी है। टीम ने गेंदबाजी में अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन टीम शुरुआती स्पेल में विकेट लेने में कमजोर रही है। इसका फायदा विपक्षी टीमों को मिला है। टीम के स्टार गेंदबाज मो. सिराज (MO. SIRAJ) ने इस सीजन में बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में कमजोर साबित हुए हैं।
हालांकि वो शुरुआती ओवरों में रन को रोकने में कामयाब जरुर हैं। अभी तक के 9 मैच में उनको सिर्फ 8 विकेट मिल हैं। यही हाल टीम के गेंदबाजा हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) का भी है। इस बार जोश हेजलवुड और वानिंदू हसरंगा ने अपनी गेंदबाजी से लोगोंं को प्रभावित है। टीम में गेंदबाजी में किसी प्रकार के बदलाव के आसार कम ही हैं।
यहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम की प्लेइंग इलेवन
फाफ डू प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, मो. सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदू हसरंगा, जोश हेजलवुड.
Tags: आईपीएल 2022, फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,