IPL 2022, RCB vs GT: फाफ डू प्लेसिस ने विराट कोहली की कड़ी मेहनत का किया खुलासा, प्लेऑफ के लिए रोहित शर्मा पर जताया भरोसा

आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में गुरुवार को फाफ डू प्लेसिस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम आमने सामने थी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए, बैंगलोर को जीत के लिए 169 रन बनाने थे। आरसीबी ने लक्ष्य को 8 गेंदें शेष रहते हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद भी ज़िंदा

169 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने 14.3 ओवर में 115 रन जोड़े। कोहली आज अपने टच में नजर आए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा। उन्होंने 53 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कार्तिक और मैक्सवेल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया।
बैंगलौर को एक समय 12 गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। इस दौरान मैक्सवेल ने 19वें ओवर में तीन चौके लगा कर टीम को जीत को पक्का कर दिया। इस जीत के बाद RCB की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी ज़िंदा हैं।
विराट कोहली नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे थे – फाफ डू प्लेसिस

मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा कि टीम ने संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन बड़े खिलाड़ियों का समर्थन करना ज़रूरी था। उन्होंने कहा कि,
“हम लगातार अपने खिलाड़ियों से बात कर रहे थे, अधिकतर सीजन हम ऐसा नहीं कर सके जो करना चाहते थे। यह वह मूवमेंट है जिसका हमें इंतजार था।”
उन्होंने मैन ऑफ द मैच विराट कोहली के बारे में आगे बात की और कहा,
“ विराट नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे थे। विराट कितना इमोशनल है मैं जानता हूं वह कैसा है। मैं बस उसको पंप अप कर रहा था, क्योंकि उसके बहुत इमोशन थे। उसकी एनर्जी देखकर बहुत अच्छा लगा।”
रोहित शर्मा की कप्तानी पर बोले कप्तान फाफ डू प्लेसिस

फाफ डू प्लेसिस ने शुभमन गिल को आउट करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल की सराहना की और उन्होंने रिद्धिमान साहा को आउट करने के लिए अपने शानदार थ्रो के बारे में भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि,
“वह कैच कमाल का था। हम पावरप्ले में कुछ विकेट लेने की कोशिश कर रहे थे। रन आउट भी काफी शानदार रहा। जब मैंने स्टंप्स को मारा, तो मुझे लगा कि अब आप मेरी बांह के बारे में क्या कहते हैं? मुझे लगता है कि आज की रात स्पष्ट कारणों से महत्वपूर्ण थी।”
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने यह कहते हुए हस्ताक्षर किए कि वह दिल्ली की कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी गेम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
Tags: गुजरात टाइटंस, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,“आप हमेशा मजबूती से खत्म करना चाहते हैं। कुछ असंगत प्रदर्शनों ने हमें इस स्थिति में डाल दिया है। मैं अच्छे आने के लिए रोहित पर भरोसा कर रहा हूं।”
