IPL 2022: क्वालिफायर-2 मैच से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगा तगड़ा झटका, दिनेश कार्तिक पाए गए दोषी

By Akash Ranjan On May 27th, 2022
IPL 2022: क्वालिफायर-2 मैच से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगा तगड़ा झटका, दिनेश कार्तिक पाए गए दोषी

आईपीएल 2022 के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई यानी आज शाम को क्वालीफायर-2 खेला जाना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबला में जीतने वाली टीम फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। लेकिन इस मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को बड़ा झटका लगा है।

एलिमिनेटर मैच दिनेश कार्तिक पाए गए दोषी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया है। आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की अहम भूमिका रही, जिन्होंने एलिमिनेटर मैच में नाबाद 37 रन बनाए। हालांकि इस मैच के दौरान दिनेश कार्तिक से ऐसी भूल हो गई, जिसके लिए उन्हें फटकार भी पड़ी है।

दिनेश कार्तिक को लगी फटकार

दिनेश कार्तिक ने पिछला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल का एलिमिनेटर खेला था। इसी मैच के लिए कार्तिक को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि,

“कार्तिक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार किया। आईपीएल आचार संहिता का अनुच्छेद 2.3 मैच के दौरान कार्तिक ने आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था।”

आईपीएल ने अपने बयान में कोई कारण नहीं बताया

IPL ने अपने बयान में कोई कारण नहीं बताया है, जिसके तहत दिनेश कार्तिक को दोषी पाया गया। एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने लखनऊ टीम को 14 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई किया था।

दिनेश कार्तिक का अब तक शानदार प्रदर्शन

दिनेश कार्तिक ने अब तक इस सीजन में 15 मैच खेले, जिसमें 64.80 की शानदार औसत से 324 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी भी जमाई है. दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. इस सीजन में दिनेश ने अब तक 22 छक्के और 27 चौके जमाये है।

Tags: क्वालिफायर-2 मैच, दिनेश कार्तिक, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,
Exit mobile version