IPL 2022, Qualifier 2 RR vs RCB: RCB के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियो को मौका देंगी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन दिग्गज को करेंगे बाहर

By Akash Ranjan On May 27th, 2022
IPL 2022, Qualifier 2 RR vs RCB: RCB के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियो को मौका देंगी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन दिग्गज को करेंगे बाहर

आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफ़ायर मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। तो वहीं हारने वाली टीम का खिताब जीतने का सपना इस साल टूट जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium for RR vs RCB) में खेला जायेगा।

राजस्थान रॉयल्स का अब तक का प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज के अंतिम 2 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते थे। टीम की गेंदबाजी सभी टीमों में सबसे खतरनाक नजर आई। राजस्थान टीम के ओपनर जोस बटलर फॉर्म में लौटे हैं, उन्होंने गुजरात के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी। बटलर के पास ऑरेंज कैप है।

ग्रुप स्टेज में राजस्थान रॉयल्स टीम ने 14 मैचों में 9 जीते जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम के 18 अंक थे, और तीसरे नंबर की लखनऊ के भी 18 अंक थे लेकिन नेट रन रेट के हिसाब से टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। यही कारण है कि टीम को क्वालीफ़ायर 1 हारने के बाद भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिल रहा है। क्वालीफ़ायर 1 में टीम गुजरात के हाथों 7 विकेट से हारी है।

दोनों टीमों में से किसका पलड़ा है भारी

आईपीएल 2022 के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच साल 2008 से ही कांटे की टक्कर देखने को मिलती रही है। लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है जब लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों का आमना-सामना एलिमिनेटर मुकाबले में हुआ है। इसलिए ये जंग और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है। दोनों टीमों का रवैया और खेल खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग है। राजस्थान में जहां हर साल युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं तो वहीं बैंगलोर में शुरुआत से ही स्टार प्लेयरों का जमावड़ा रहा है।

बात की जाए दोनों टीमों के हेड टू हेड भिड़ंत की तो, आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 13 मैचों में बैंगलोर ने जीत हासिल की है। वहीं राजस्थान ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। इस दौरान 3 मुकाबले बेनातीजा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच जीत का अंतर बहुंत कम है और इस सीजन की बात करें तो पिंक आर्मी बैंगलोर पर भारी रही है। इसलिए 27 मई को होने वाले आखिरी क्वालीफायर-2 में ये भिड़ंत और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैकॉय।

Tags: राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, संभावित प्लेइंग-11,