IPL 2022, Qualifier 2 RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी मैच में RR की टीम के इन खिलाडियों के कंधे पर है फाइनल का टिकट

आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफ़ायर मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जायेगा। इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। तो वहीं हारने वाली टीम का खिताब जीतने का सपना इस साल टूट जाएगा। दोनो टीमों के बीच यह महामुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium for RR vs RCB) में खेला जायेगा।
राजस्थान रॉयल्स के इन बल्लेबाज़ों के कंधों पर है फाइनल का टिकट

शुक्रवार को होने वाले क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज़ी करने जोस बटलर उतरेंगे। बटलर ने इस आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। इस दौरान बटलर के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले है। जिससे 51.29 की औसत से 718 रन उनके नाम हो चुके है। इसके अलावा कप्तान संजू सैमसन पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी। सैमसन ने इस सीजन में 30.07 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में 421 रन बनाये हैं जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है।
वही राजस्थान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल और विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर निर्भर रहने वाली है। हेटमायर बेहद ही आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और साथ साथ लंबे लंबे छक्के भी लगाते हैं। इस सीजन में हेटमायर ने 50.17 की औसत से 13 मैचों में 301 रन बना चुके हैं। वहीं पडिक्कल के लिए यह सीजन अच्छा ही रहा है और इन्होंने अबतक 365 रन बनाये हैं।
राजस्थान के इन गेंदबाजो के कंधों पर है फाइनल का टिकट

बल्लेबाज के अलावा राजस्थान की टीम में इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज भी शामिल है। RR का ये बेस्ट गेंदबाज युजवेंद्र चहल क्वालीफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भले ही एक भी विकेट लेने में नाकाम रहा हो लेकिन शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में टीम को इस गेंदबाज से बेहद उम्मीदें रहने वाली है। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन पर भी सभी की निगाहें होने वाली है।
अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हुए इस सीजन में 11 विकेट चटका चुके है। RR को अपने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से भी बहुत उम्मीदें हैं बोल्ट के लिए भी यह सीजन अबतक अच्छा ही रहा है। इस सीजन में बोल्ट ने 14 विकेट चटका चुके हैं। इन सबके अलावा टीम के पास प्रसिद्ध कृष्णा जैसा युवा और तेजस्वी गेंदबाज भी है।
RR की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, देवदूत पड्डिकल, शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेड मैक्कॉय।
Tags: क्वालीफ़ायर मैच, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,