IPL 2022, PBKS vs SRH: मैन ऑफ़ द मैच हरप्रीत बरार ने खोला अपनी घातक गेंदबाज़ी का राज़, इंडिया में अर्शदीप के चयन पर दिया रिएक्शन
IPL 2022, PBKS vs SRH: मैन ऑफ़ द मैच हरप्रीत बरार ने खोला अपनी घातक गेंदबाज़ी का राज़, इंडिया में अर्शदीप के चयन पर दिया रिएक्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां और लीग चरण का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया। पंजाब ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में कप्तान भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच में पंजाब की टीम से खेल रहे हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे उन्हें मैन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पंजाब की टीम ने पंजाब किंग्स ने 16वें ओवर में लक्ष्य को हासिल किया।

मैन ऑफ़ द मैच बने हरप्रीत बरार

रविवार को खेले गये लीग मैच के आखिरी मुकाबले में पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। आज के इस मैच में बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाये हैं। इस तीन विकेट के रूप में SRH के स्टार ओपनर अभिशेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और एडेन मर्करम का विकेट शामिल है।

SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा की बात करे तो ये काफी आक्रमक बल्लेबाजी कर रहे थे जो कि PBKS के मुसीबत खड़ी कर सकती थी जिसके बाद कप्तान ने बरार पर भरोसा करते हुए उन्हें गेंद थमाई और बरार ने भी कप्तान को निराश नहीं किया।

मैन ऑफ़ द मैच हरप्रीत बरार अपनी फॉर्म पर बोले

मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने बताया कि विकेट स्पिनरों के लिए मददगार दिख रही थी। दबाव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ। अर्शदीप के लिए आज बहुत ख़ुश हूं क्योंकि उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा मिला। आईपीएल के बाद परिवार के साथ समय बिताऊंगा। उन्होंने कहा कि,

” जब हम यहां आए तो हमने सोचा कि यह स्पिनरों के लिए अच्छी पिच है। विकेट स्पिनरों के लिए मददगार दिख रही थी, जिससे मुझे ख़ुशी मिली और एक मौक़ा दिखा कि मैं यहां अच्छा कर सकता हूं। मैं हमेशा सोचता हूं कि अपने एरिया पर गेेंद डालूं और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करुं। मैंने एडन मार्क्रम को आगे खिलाने की कोशिश की क्योंकि वह लगातार बैकफुट से खेल रहे हैं।”

हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने टीम इंडिया में अर्शदीप के सिलेक्शन को लेकर कहा कि,

 

”मैं अर्शदीप के लिए खुश हूं, अब वह भारत के लिए खेलेंगे। हर खिलाड़ी का यही सपना होता है कि वह एक दिन अपने देश के लिए खेले। मुझे अगले सीजन से पहले कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मैं 3-4 महीने से घर से दूर हूं, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।”