IPL 2022, KKR vs PBKS: मंयक अग्रवाल की इस गलती के कारण बुरी तरह से हारी पंजाब किंग्स, आंद्रे रसेल की आई मैदान पर आंधी

By Aditya tiwari On April 1st, 2022
मंयक अग्रवाल की इस गलती के कारण बुरी तरह से हारी पंजाब किंग्स

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सीजन का 8वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने नजर आई. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. मंयक अग्रवाल के इस गलत फैसले के कारण टीम को बड़ा नुकसान हुआ.

पंजाब किंग्स ने दिया था 138 रनों का लक्ष्य

मंयक अग्रवाल की इस गलती के कारण बुरी तरह से हारी पंजाब किंग्स

IPL 2022 PBKS vs KKR MAYANK FAULT

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका. भानुका राजपक्षे ने जहाँ 31 रन बनाए तो वहीं अंत में कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) ने भी 25 रनों की पारी खेली. कप्तान मंयक अग्रवाल आज मात्र एक रन ही बना सके.  इसके साथ ही शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने 16 रन तो वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 19 रनों की पारी खेली.

शाहरुख़ खान (SHAHRUKH KHAN) तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जिसके कारण ही पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने आज अपने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं उनका साथ देते हुए टिम साउथी ने 2 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान शिवम मावी, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मंयक अग्रवाल की इस गलती से हारी पंजाब किंग्स

मंयक अग्रवाल की इस गलती के कारण बुरी तरह से हारी पंजाब किंग्स

IPL 2022 PBKS vs KKR MAYANK FAULT

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने 12 रन तो वहीं वेंकटेश अय्यर मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने शानदार अंदाज में 26 रन ही बना पाए. लेकिन उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने 24 रन बनाए तो वहीं आंद्रे रसेल ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली.

कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने 12वां ओवर ओडियन स्मिथ को दिया जिन्होंने 30 रन देकर मैच को खत्म कर दिया. जिसके कारण ही कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) इस मैच को 6 विकेट से जीत गई. राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने 2 अहम विकेट अपने नाम किया है.

Tags: आंद्रे रसेल, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स, मंयक अग्रवाल,