IPL 2022, PBKS vs GT: पंजाब किंग्स की स्थिति का वसीम जाफर ने अपने अंदाज में उड़ाया मजाक, आप भी नहीं रोक पायेंगे हंसी

By Shadab Ahmad On April 8th, 2022
पंजाब किंग्स की स्थिति का वसीम जाफर ने अपने अंदाज में उड़ाया मजाक

आईपीएल(IPL) का 16वां मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKG) के बीच खेला जाएगा। मैच में पंजाब किंग्स (PBKG)के लिए विदेशी खिलाड़ियों का प्लेइंग इलेवन में सेट करना मुसीबत बन गया है। इस पर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (WASIM JAFFER) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किय है। इस वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगे।

पंजाब किंग्स के लिए पहले से खेल रहे हैं चार खिलाड़ी कर रहे हैं बेहतरीन प्रदर्शन

दरअसल गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के इस मुकाबले में दोनों टीम की प्रतिष्ठा जुड़ी है। गुजरात टाइटंस (GT) इस मैच में जीत की हैट्रिक को पूरा करना चाहेगी तो पंजाब भी प्वाइंट्स टेबल में अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी लेकिन इस मैच में पंजाब के सामने एक बड़ी मुसीबत आ पड़ी है।

टीम में चार विदेशी खिलाड़ी कगिसो रबाडा, लियाम लिविंंगस्टोन, भानुका राजपक्षे और ओडियन स्मिथ पहले ही खेल रहे हैं। अब इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो भी खेलने लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में किसका हटा कर जाॅनी बेयरेस्टो को शामिल किया जाए यह कप्तान मंयक अग्रवाल व फ्रेंचाइजी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

वसीम जाफर के ट्वीटर हैंडल पर फैंस ले रहे हैं खूब मजे

पंजाब किंग्स (PBGS) की ओर से चारों विदेशी खिलाड़ी कगिसो रबाडा, लियाम लिविंंगस्टोन, भानुका राजपक्षे और ओडियन स्मिथ अपने-अपने स्थान पर बिल्कुल सही खेल रहे हैं। अब हटाया किसको जाए यह इसका निर्धारण नहीं हो पा रहा है। इस पर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (WASIM JAFFER) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने फिल्म हेराफेरी की एक क्लिप शेयर की है, जिसमें कार में एक साइड से एक आदमी के बैठने से दूसरी ओर का आदमी गिर जाता है। उन्होंंन इस वीडियो पर लिखा है कि ” पीबीकेएस बेयरस्टो, रबाडा, लिविंगस्टोन, राजपक्षे और ओडियन स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में फिट करने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं और तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो…..

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स,
Exit mobile version