IPL 2022, PBKS vs GT, STAT: इस मैच में बने 11 बहुत बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने इतिहास रच दिया है.
इस मैच में बने 11 बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल ने रच दिया एक नया इतिहास

1. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज अपने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाया है.
2. शिखर धवन ने आज 3 चौके लगाकर टी20 क्रिकेट में अपने 1000 चौके पूरे कर लिए हैं.
3. जॉनी बैरेस्टो (JONNY BAIRSTOW) ने आज आईपीएल में अपने 100 चौके पूरे कर लिए हैं.
4. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 300 चौके पूरे कर लिए हैं.

ipl-2022-pbks-vs-gt LIAM HIT
5. शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज आईपीएल करियर में अपने 150 चौके पूरे कर लिए हैं.
6. लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने आज अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया है.
7. दर्शन नालकंडे ने आज आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया है.

8. गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स आईपीएल में पहली बार आमने-सामने आयी. जहाँ गुजरात ने बाजी मार ली है.
9. राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) ने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं.
10. गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में एकमात्र वो टीम है, जो अब तक हारी नहीं है.
11. राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA) ने आखिरी 2 गेंदो पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला थी. आईपीएल में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है. पहली बार 2016 में महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अक्षर पटेल के खिलाफ किया था.
Tags: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, राहुल तेवतिया, शुभमन गिल,