IPL 2022, PBKS vs GT: हार्दिक पांडया ने इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, अपनी फिटनेस को लेकर दिया बड़ा बयान

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 16वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और पंजाब किंग्स की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 189 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने खुद के फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
इन 2 खिलाड़ियो को हार्दिक पांडया ने दिया जीत का श्रेय
pbks-vs-gt ORANGE CAP PURPLE CAP
हारे हुए मैच में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम को राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIA) ने आखिरी 2 गेंदो पर छक्के लगाकर जीता दिया. जिसके कारण ही उनकी टीम ने लगातार तीसरा मैच जीता लिया है. जीत के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने इन 2 खिलाड़ियो को पूरा श्रेय दिया है. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में पांडया ने कहा कि-
“ जिस तरह के उतार-चढ़ाव होते हैं, उससे मैं हैरान हो गया हूं. तेवतिया को सलाम. वहां बाहर जाकर हिट करना मुश्किल है, और इस दबाव में ऐसा करना बहुत अच्छा है. यह किंग्स (पंजाब किंग्स) का खेल था, मुझे उनसे सहानुभूति है.”
युवा शुभमन गिल की तारीफ में भी हार्दिक पांडया ने कहा,
“ गिल (शुभमन गिल) सबको बता रहा थे कि वह खड़े हैं. साईं को भी उस साझेदारी का काफी श्रेय जाता है. इसने हमें खेल में बनाए रखा.”
अपनी फिटनेस को लेकर बोले कप्तान हार्दिक पांडया
ipl-2022-pbks-vs-gt POINTS TABLE
लंबे समय से कप्तान पांडया अपनी खराब फिटनेस के कारण परेशान थे. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही योगदान दिया है. अपनी फिटनेस को लेकर पांडया ने कहा कि-
Tags: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, शुभमन गिल, हार्दिक पांडया,“ मैं हर खेल के साथ बेहतर होता जा रहा हूं. मैं थक रहा हूं क्योंकि मुझे चार ओवर गेंदबाजी करने की आदत नहीं है. लेकिन मैं बेहतर हो रहा हूं.”