IPL 2022, PBKS vs DC: ऋषभ पंत ने इन दो खिलाड़ियों को बताया शानदार जीत का हीरो, पृथ्वी शॉ के बारे में भी दिया अपडेट

IPL 2022, PBKS vs DC: ऋषभ पंत ने इन दो खिलाड़ियों को बताया शानदार जीत का हीरो, पृथ्वी शॉ के बारे में भी दिया अपडेट

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 64वां मैच आज पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। कप्तान मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 17 रनों से मैच हार गई।

पंजाब किंग्स का प्लेऑफ का टूटा सपना

दिल्ली से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। चौथे ओवर में 38 के स्कोर पर तूफानी बल्लेबाज़ी कर रहे बेयरस्टो 15 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद भानुका राजपक्षे भी 04 रन बनाकर आउट हो गए।

53 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद 54 के स्कोर पर पंजाब को तीसरा झटका लगा। धवन 19 रन बना सके। इसके बाद पंजाब की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इस दौरान लियाम लिविंगस्टोन 03 और मयंक अग्रवाल 00 पर आउट हुए। इसके बाद हरप्रीत बरार 01 और ऋषि धवन 04 पर पवेलियन लौट गए।

जीत के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा –

इस सीजन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक मैच में जीत दर्ज़ की और अगले ही मैच में हार का मुंह देख रही इसी लय को दिल्ली की टीम तोड़ना चाहती थी और पिछले कुछ मुकाबलों में दिल्ली ने लगातार अच्छा खेल दिखा कर अपनी जीत की लय को बरकार रखा है। इस मैच में जीत के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत कहा कि,

” इस पूरे टूर्नामेंट में हमने निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं किया है। हम एक मैच हारे हैं। एक मैच जीते हैं। इस चीज़ को हम बदलने का प्रयास कर रहे हैं। हम कोशिश कर रहे थे कि मैच को थोड़ा डीप लेकर जाया जाए। हमने देखा कि विकेट पर स्पिनरों के लिए काफ़ी मदद है। विकेट धीमी भी थी। हमें अभी पता नहीं है कि वानखेड़े पर विकेट कैसा खेलेगी।”

इस दौरान ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के ओपेनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की आगामी मुकाबलों में उपलब्धि को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने पृथ्वी शॉ की वापसी पर कहा कि फ़िलहाल मैच कुछ नहीं कह सकता लेकिन हाँ वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। ऋषभ पंत ने कहा,

” फिलहाल हम उनके पृथ्वी के बारे कुछ नहीं कह सकते। मामला 50-50 का है। वक़्त बताएगा “