IPL 2022, KKR vs MI: महेला जयवर्धने ने पैट कमिंस को लेकर कही बेहद चौकाने वाली बात, अपनी टीम के खिलाड़ियो पर भड़के

मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की के बीच हुए मैच में पैट कमिंंस (PAT COMMINS) की पारी की चर्चा हर ओर है। फैंस की जुंबा पर बस कमिंस ही नजर आ रहे हैं। अब मुंबई इंडियंस (MI) के कोच महेला जयवर्धने ने भी अपनी टीम को हिदायत दी है कि अब आईपीएल में जीत के लिए पैट कमिंंस फैक्टर को अपनाना होगा। तभी मुंबई इंडियंस (MI) की जीत सुनिश्चत हो पाएगी।
पैट कमिंस ने बदल दिया 3 ओवर में मैच का परिणाम
मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल (IPL) के 14 वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 12वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंंस (PAT COMMINS) ने पिच पर पहुंचते ही धुंआधार पारी की शुरुआत की। उन्होंन ने मात्र 14 गेंद में अपना अर्द्धशतक बना कर आईपीएल (IPL) में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉड कायम किया। पैट कमिंंस (PAT COMMINS) के 15 गेंद में 56 रन की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ने 4 ओवर पहले ही मैच जीत लिया, इस जीत के बाद हर ओर क्रिकेट फैंस की जुबां पर बस पैट कमिंस (PAT COMMINS) की ही चर्चा रही।
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने कहा हमें भी कमिंस फैक्टर पर चलना होगा
पैट कमिंंस की शानदार बल्लेबाजी सबके दिगाम में अभी तक घर की हुई है। इस का असर मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने (MAHELA JAYAWARDHNE) पर भी है। उन्होंने कहा कि-
Tags: आईपीएल 2022, पैट कमिंस, मुंबई इंडियस,“पूरे मैच के दौरान हम मुकाबले में बने हुए थे, लेकिन पिछले कुछ मैच में हम करीबी मैच को जीतने के लिए निर्मम रवैया नहीं अपना पाए। इस तरह की शुरुआत के बाद हमेशा मुश्किल होती है, लेकिन हमें सकारात्मक पक्षों को देखना होगा। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन बस हम मैच को खत्म नहीं कर पा रहे। हमारे पास तीनों मैच में मौका था लेकिन हम मुकाबले को खत्म नहीं कर पाए।
यह चिंता की बात है, विशेषकर गेंद से हम अंतिम ओवरों में और दबाव के समय उम्मीद के मुताबित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हम योजनाओं को लागू करने में नाकाम रहे इसलिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम इसमें सुधार करें। कमिंस को गेंदबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों की रणनीति गलत थी। हम संभवत: कमिंस को सही लेंथ के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाए। लेग साइड की बाउंड्री छोटी थी और वह कुछ स्लॉग स्वीप खेलने में सफल रहा।”