महेंद्र सिंह धोनी की जगह भविष्य में लेने को तैयार नजर आ रहे हैं ये 3 युवा खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी की जगह भविष्य में लेने को तैयार नजर आ रहे हैं ये 3 युवा खिलाड़ी, आईपीएल 2022 में दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा

महेंद्र सिंह धोनी ने हार के बाद भी रच दिया इतिहास, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल (IPL) ने देश के युवा खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म दिया है, यहां बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा बल्कि कई खिलाड़ी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा प्रदर्शन कर आज टीम इंडिया के स्थायी सदस्य बन चुके हैं। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि वो 3 खिलाड़ी कौन हैं जो टीम इंडिया में फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम को एक अच्छे फिनिशर की जरूरत है।

महेंद्र सिंह धोनी की जगह भविष्य में लेने को तैयार नजर आ रहे हैं ये 3 युवा खिलाड़ी

1-आयुष बदोनी

22 वर्ष के आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) ने आईपीएल (IPL) के इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी की है। यह उनका डेब्यू आईपीएल है। उन्होंने अब तक लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) की आरे से खेलते हुए  9 मैच में 153 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्द्धशतक भी शामिल है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) के पास काफी खेल है। यह आने वाले समय में टीम इंडिया (TEAM INDIA) का हिस्सा बनकर महेंद्र सिंह धोनी सकते हैं। इनको अपनी बल्लेबाजी पर थोड़ा सुधार करने की जरूरत है।

2-जितेश शर्मा

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में भविष्य में भारतीय टीम के फिनिशर जितेश शर्मा  (JITESH SHARMA)भी बन सकते हैं। इस सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सभी को अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। उनका स्ट्राइक रेट भी गजब का है।

उन्होंने अब तक 7 मैचों में 162 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.4 व स्ट्राइक रेट 167.3 का है। यह भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी की तरह फिनिशर का रोल अदा करने में सक्षम है लेकिन भारतीय टीम में पहले से ही इतने विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, इस कारणवश उनको सभी से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

3-शहबाज अहमद

आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के युवा आलराउंडर शहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMAD ) भी भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही भारतीय टीम में फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। इस सीजन में उन्होंने 2 बार मैच जिताउ पारी खेली है। मैदान पर टिक कर खेलने के साथ तेजी से रन बटोरने में भी सक्षम हैं।

अब तक उन्होंने 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए हैं। इसके अलावा इनको तीन विकेट भी मिले हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि यह युवा खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के फिनिशर का रोल अदा करने में सक्षम हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version