IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान रच दिया ऐसा इतिहास, जहाँ तक कई दिग्गजो का पंहुचना मुश्किल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) शनिवार को 6 हजार क्लब के सदस्य बन गए हैं। मिचेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाए जाने के साथ वो इस क्लब में शामिल हो गए हैं। इससे पहले भी टी 20 में कई खिलाड़ी 6 हजार क्लब के सदस्य हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी 6 हजार क्लब में शामिल होने वाले दूसरे कप्तान हैं।
महेंद्र सिंह धोनी से पहले विराट कोहली बतौर कप्तान बना चुके हैं 6 हजार रन
महेंद्र सिंह धोनी से पहले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बतौर कप्तान के रूप में 6 हजार रन बना चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल के 55 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हरा कर टीम चौथी जीत दर्ज की है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने 6000 रन पूरे करने के लिए मात्र 4 रनों की जरूरत थी।
मैच के दौरान शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे और मिचले मार्श की पहली गेंद डॉट खेलने के बाद छक्के लगाने के साथ अपने 6000 रन पूरे किए। टी20 में में ऐसा करने वाले वो दूसरे कप्तान बन गए हैं। धोनी ने 8 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके व 2 छक्के शामिल थे।
आईपीएल में 5 हजार रन क्लब के करीब पहुंच चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) टी 20 में बतौर कप्तान 6000 रन जरूर पूरे कर लिए हैं लेकिन अभी भी वो आईपीएल (IPL) में 5 हजार रन के क्लब में शामिल नहीं हो पाए हैं। अभी भी वो 5 हजार क्लब से 91 रन दूर हैं। अभी चेन्नई सुपर किंग्स के पास 3 मैच शेष हैं। ऐसे में अगर कप्तान धोनी का बल्ला चलता है तो वे आईपीएल में 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंंगे। इससे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ऐसे बल्लेबाज हैं जो आईपीएल में 5 हजार रन पूरे कर चुके हैं।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,