IPL 2022, MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा कर RCB को दिया गिफ़्ट, अब ये 4 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज शनिवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने सामने थी। दिल्ली जीतकर प्लेऑफ टीमों (IPL 2022 Playoff Teams) की लिस्ट में शामिल होना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो ना सका। मुंबई की जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई ने लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया।
मुंबई इंडियंस की जीत से बैंगलोर का कन्फर्म हुआ टिकट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस मैच से पहले आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ को लेकर 3 टीमों की तस्वीर साफ हो गई थी। लेकिन फिर भी चौथे स्थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के पास मौका था। अगर आज मुंबई के खिलाफ दिल्ली बाजी मारती तो ऋषभ पंत की टीम का प्लेऑफ़ का टिकट कन्फर्म हो जाता।
लेकिन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के सारे अरमानों पर पानी फेरते हुए शानदार जीत दर्ज की है और इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गई है। आरसीबी के फैन मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर खुशी से झूम उठे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कर रहे थे मुंबई को सपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को देख रहे थे। ये मैच दरअसल दिल्ली और बैंगलोर के बीच हुआ, लेकिन असल में ये मैच मुंबई आरसीबी के लिए खेल रही थी। स्टेडियम में भी आरसीबी के सपोर्ट में नारे लग रहे थे। मुंबई की जीत के बाद बैंगलोर कैंप में सभी खिलाड़ी झूम उठे।
पाइंट्स टेबल में अब भी टॉप पर है गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस (GT) 14 मैचों में 10 जीत और 20 अंकों के साथ अब भी पाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है। लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम अब तीसरे नंबर पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) चौथे नंबर पर बरक़रार रह प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई।
सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 8 पर है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर पांच पर आ गई है। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम नंबर अब 6 नंबर पर पहुंच गई है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम आखिरी स्थान पर अभी भी बनी हुई हैं।
यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

