IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली के ख़िलाफ़ अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम के करेगी ये बदलाव, अर्जुन तेंदुलकर को मिलेगा मौका

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 13 में से 10 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। डीसी ने 13 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है लेकिन अभी टीम का प्लेऑफ में जगह बनाना बाकि है।
मुंबई इंडियंस की टीम में ये खिलाडी हो सकते हैं बाहर

मुंबई इंडियंस के लिए सीजन का अंतिम मुकाबला होने के नाते रोहित शर्मा की पलटन जीत दर्ज करने के मकसद से उतरेगी। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सीजन बेहद ख़राब गुजरा है। टीम ने लगातार आठ मुकाबले हारने के बाद जीत का स्वाद चखा।मुंबई की टीम ने इस सीजन अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें महज तीन मुकाबले में जीत मिली है।
कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत में भी रोहित शर्मा के बल्ले से महज 18 रन आये थे। ऐसे में, रोहित शर्मा की ख़राब फॉर्म ने मुंबई इंडियंस के लिए टॉप आर्डर पर सवाल खड़ा कर दिया है। साथ ही मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को खराब फॉर्म के कारण पिछले दो मुकाबलों से टीम से बाहर कर दिया है।
मिल सकता है अर्जुन तेंदुलकर को मौका

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो इस मैच में सभी की दिलचस्पी होगी कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिर में एक मैच मिलता है या नहीं क्योंकि वह दो सत्र में 27 मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया था कि वे अंतिम मैच में कुछ नये चेहरों को उतारेंगे। अभी तक 13 मैचों में 22 खिलाड़ी खेल चुके हैं।

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, डैनियल सैम्स, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, रिले मेडरिथ / अर्जुन तेंदुलकर
Tags: अर्जुन तेंदुलकर, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,