IPL 2022, MI vs DC: मैन ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह ने बताया अपनी पसंदीदा विकेट, इन युवा खिलाडियों को दिया सफ़लता का गुरुमंत्र

By Akash Ranjan On May 22nd, 2022
IPL 2022, MI vs DC: मैन ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह ने बताया अपनी पसंदीदा विकेट, इन युवा खिलाडियों को दिया सफ़लता का गुरुमंत्र

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहाँ मुंबई ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। मुंबई को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अहम भूमिका निभाई।

मैन ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह

मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बताया कि आज उन्होंने अपने खेल का आनंद लिया। पिच पर ज़्यादा बाउंस नहीं थी। स्विंग भी नहीं था। युवा खिलाड़ियों की मदद करनी पड़ती है। उन्होंने कहा,

” मैं काफ़ी ख़ुश हूं। यह अंतिम मैच था और मैं अपने गेम का आनंद लेना चाह रहा था। आज की पिच पर ज़्यादा बाउंस नहीं थी। स्विंग भी नहीं था। इसके बाद हमने तय किया कि गति में बदलवा करना है और विकेट टू विकेट गेंदबाज़ी करनी है। इस तरह के टूर्नामेंट में आपको अपने साथ खेल रहे युवा खिलाड़ियों की मदद करनी होती है। उन्हें बताना पड़ता है कि वह क्या-क्या कर सकते हैं। कैसे ग़लतियां कम कर सकते हैं।”

आईपीएल के अगले सीजन पर बोले जसप्रीत बुमराह

आईपीएल के अगले सीजन को लेकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कहा कि,

 

” हमें अगले साल सोच विचार करने और मजबूत वापसी करने की जरूरत है। मैं श्रीलंका से वापस आने के बाद अपनी लय से बहुत खुश था। मेरे हाथ से गेंद छूटने के बाद मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं, और जितना हो सके उतना अमल करता हूं।”

उन्होंने अपनी पसंदीदा विकेट के बारे में आगे कहा,

“बेशक आपको विकेट लेना पसंद है और आप प्रभाव डालना चाहते हैं। लेकिन विकेट से ज्यादा मुझे किसी भी स्थिति में गेंदबाजी करना पसंद है। पहला विकेट काफी खास था क्योंकि मिशेल मार्श अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। जब भी योजना काम करती है तो आपको अच्छा लगता है। हमने जल्दी से आकलन किया कि गेंद स्विंग नहीं कर रही थी, इसलिए हमने सुधार किया और विकेट में गेंदबाजी की। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो अच्छी शुरुआत करते हैं.. मैं हमेशा किसी भी स्थिति में अपनी टीम का समर्थन करता हूं।”

Tags: जसप्रीत बुमराह, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, मैन ऑफ द मैच,