IPL 2022: मुंबई की प्लेइंग 11 में इस साल भी बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मौका ना मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी अपनी चुप्पी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को इस साल भी प्लेइंग XI में शामिल होने का मौका नहीं मिला। लगातार फैंस उम्मीद लगाए बैठे रहे कि अर्जुन को जल्दी मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा आखिरी मैच तक भी नहीं हुआ। इसके बाद अर्जुन को टीम में मौका ना मिलने पर अब सचिन तेंदुलकर (SachinTendulkar) ने अपनी चुप्पी तोड़ी दी है।
आईपीएल में पिछले 2 सीजन से अर्जुन तेंदुलकर बेंच पर बैठकर मौके का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लीग के आखिरी मैच में उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस पर अर्जुन के पापा और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि रास्ता कठिन होगा और इसके लिए अर्जुन को तैयार रहना होगा।
सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू का मौका ना मिलने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उनके और अर्जुन के बीच में हमेशा से यह बात होती है कि आगे रास्ता काफी कठिन है। जिसके लिए उन्हें लगातार मेहनत करती रेहनी चाहिए। साथ ही सचिन ने यह भी कहा कि एक ना एक दिन मेहनत का नतीजा ज़रूर सामने आएगा। मास्टर ब्लास्टर (Sachin Tendulkar) ने कहा कि,
“मेरे और अर्जुन के बीच हमेशा से यह बातचीत होती है कि रास्ते चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। आपने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि आप क्रिकेट से प्यार करते हैं, आप ऐसा करते रहें और साथ ही कड़ी मेहनत करते रहें. रिजल्ट जरूर सामने आएगा।”
“मैंने खुद को कभी भी चयन में शामिल नहीं किया है”
सचिन तेंदुलकर ने अपने दिए गए बयान में इस बात का भी ज़ोर देकर ज़िक्र किया है कि जब भी टीम की प्लेइंग 11 सेलेक्ट करने की बात आती है। सचिन इससे दूर रहते हैं। वह कभी-भी टीम के चयन का हिस्सा नहीं रहते। उन्होंने कहा वह यह सब टीम मैनजमेंट पर छोड़ देते हैं। सचिन (Sachin Tendulkar) ने कहा कि,
Tags: अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियस, सचिन तेंदुलकर,“अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं, तो मैंने खुद को कभी भी चयन में शामिल नहीं किया है। मैं इन सभी चीजों को (टीम) मैनेजमेंट पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसा ही किया है।”