IPL 2022: लखनऊ की टीम हुई बाहर लेकिन केएल राहुल ने अपने बल्ले से रचा इतिहास, तोड़ा वार्नर और गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के लिए बतौर बल्लेबाज ये सीजन काफी अच्छा रहा। बेशक उनकी कप्तानी में लखनऊ की टीम को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम का फाइनल का सपना टूट गया। लेकिन इस टीम ने अपनी प्रदर्शन से सबका मन जीत लिया है।
एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को 14 रन से आरसीबी (RCB) के हाथों हार मिली, लेकिन टीम के कप्तान केएल राहुल ने 58 गेंदों पर 5 छक्के व 3 चौकों की मदद से 79 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। अपनी इस पारी के दम पर राहुल ने इस सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया और क्रिस गेल व डेविड वार्नर का रिकार्ड तोड़ दिया।
KL Rahul ने क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ये रिकॉर्ड तोड़ा
केएल राहुल (KL Rahul) आइपीएल में साल 2013 से खेल रहे हैं और पिछले 9 सीजन में चार बार वो 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। राहुल अब आइपीएल के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है। केएल राहुल ने अब क्रिस गेल और डेविड वार्नर का रिकार्ड तोड़ दिया जिन्होंने इस लीग के तीन सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए थे।
केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल के 15वें सीजन में धमाकेदार पारियां खेली है। इस सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर रहे हैं। आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद उनका सफर यहीं समाप्त हो गया है। इस साल के आईपीएल में उन्होंने 15 पारियों में 51.33 की औसत से 616 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े। वह अपनी टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
आइपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 600 से ज्यादा रन बनाने वाले टाप 4 बल्लेबाज-
4- केएल राहुल- (2018,20,21,22)
3- क्रिस गेल- (2011,12,13)
3- डेविड वार्नर (2016,17,19)
2- विराट कोहली (2013, 2016)
14 रन से चूकी लखनऊ
बैंगलोर की टीम ने बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार के शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान लखनऊ की टीम छह विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बन पाई।
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाइंट्स,