IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ को 24 रनों से हराकर प्लेऑफ की तरफ बढ़ी राजस्थान रॉयल्स, केएल राहुल की गलती पड़ी टीम को भारी

By Aditya tiwari On May 16th, 2022
IPL 2022, LSG vs RR: लखनऊ को 24 रनों से हराकर प्लेऑफ की तरफ बढ़ी राजस्थान रॉयल्स, केएल राहुल की गलती पड़ी टीम को भारी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 63वां मैच आज मुंबई के ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 178 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 24 रनों से मैच हार गई.

राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 179 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) को खराब शुरूआत मिली. यशस्वी जयसवाल ने 41 रन बनाए तो वहीं कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने 32 रनों की शानदार पारी खेली. देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने मात्र 18 गेंदो में 39 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद रियान पराग ने 19 रन तो वहीं जेम्स निशम (JAMES NISHAM) ने मात्र 14 रन ही बनाए.

अंत में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने नाबाद 10 रन तो वहीं ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) ने नाबाद 17 रन बनाए. जिसके कारण राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 178 रन बनाए. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट तो वहीं आवेश खान (AVESH KHAN) , जेसन होल्डर और आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

लखनऊ सुपरजांयट की टीम को मिली एक और हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की शुरूआत बेहद खराब रही. क्विटंन डी कॉक ने 7 रन बनाए तो वहीं केएल राहुल (KL RAHUL) ने 10 रन ही बनाए. आयुष बदोनी आज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 रन बनाए. क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने आज 25 रन बनाए.

मार्कस स्टोइनिस ने आज 27 रन बनाए. किसी और बल्लेबाज का साथ दीपक को नहीं मिला. जिसके कारण ही लखनऊ की टीम 24 रनों से मैच हार गई. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट तो वहीं रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. ओबेड मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.

Tags: ट्रेंट बोल्ट, दीपक हुड्डा, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजांयट,
Exit mobile version